BHIND में पुलिस अधिकारी के बेटे ने खुद को गोली मारी, मौत - MP NEWS

NEWS ROOM
भिंड।
मध्यप्रदेश में भिंड जिले के लहार कस्बे में बिजासन रोड पर एक युवक ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। यह घटना शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे की थी। जिस समय युवक ने गोली मारी तब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। गोली चलने की आवाज से परिवार वालों की नींद टूटी। उन्होंने युवक के कमरे में जाकर देखा तो क्षत विक्षप्त शव पड़ा था। घटना के करीब तीन घंटे बाद लहार थाना पुलिस को सूचना दी गई।
 
लहार थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया के मुताबिक बिजासन रोड निवासी राजू (37) पुत्र वीरेंद्र सिंह राजावत, गुरुवार की रात में छत पर बने अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। उसके बच्चे और परिवार के सदस्य भी दूसरे कमरों में सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यह आवाज सुनकर राजू की पत्नी व छोटा भाई रामू जाग गया। वह गोली की आवाज सुनने के बाद दौड़कर राजू के कमरे में पहुंचे। यहां राजू का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी। यह सब देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

राजू के पिता वीरेंद्र सिंह, मछंड चौकी पर हेड कांस्टेबल हैं। इस बात की सूचना परिवार वालों ने तत्काल वीरेंद्र को दी। इसके बाद वो मछंड से लहार आए। पिता के घर आने के बाद लहार थाना पुलिस को सूचना दी गई। लहार थाना पुलिस ने बंदूक को जब्त कर ली। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस राजू के मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतक के मोबाइल नंबर पर दोस्तों से होने वाली बातचीत के आधार पर भी पड़ताल करने की बात कह रही है। लहार थाना पुलिस का कहना है कि वह शराब की लत का आदी था। हर रोज शराब का नशा करता था। पुलिस युवक की मौत के हर कारण पर जांच करेगी।

14 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!