INDORE में ब्लैक फंगस 70 से अधिक मरीज मिले, MYH में 10 दिन में 16 भर्ती - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोविड संक्रमण के बाद 10 से 25 दिन बाद भी ब्लैक फंगस इंफेक्शन हो रहा है। शहर के चिकित्सकों के मुताबिक अभी तक यह माना जा रहा था कि जिन मरीजों को कोविड इलाज के दौरान स्टेराइड या हायर एंटीबायोटिक इंजेक्शन ज्यादा दिए गए है उन्हें ही इस तरह का संक्रमण हो रहा है। नेत्र रोग विशेष डा. ओपी अग्रवाल के मुताबिक ऐसे मरीज जो अभी तक होम आईसोलेशन में थे जिन्होंने स्टेराइडड या अन्य इंजेक्शन नहीं लिए उनमें भी ब्लेक फंगस संक्रमण की समस्यां देखने को मिल रही है। 
 
ऐसे में अभी तक यह स्पष्ट हुआ है कि कोविड संक्रमित मरीजों को ही इस तरह का संक्रमण हो रहा है और जिन्हें डायबिटिज है उन्हें इस तरह का संक्रमण ज्यादा हो रहा है। इंदौर में अभी तक 70 से अधिक लोगों को इस तरह का संक्रमण हो चुका है। इस संक्रमण से ग्रसित मरीजों का सटीक डाटा जुटाने के लिए चिकित्सकों व अस्पतालों के बीच आनलाइन सर्वे कर जुटाने का प्रयास किया है।

एमवाय अस्पताल में पिछले 10 दिन में ब्लैक फंगस संक्रमण 16 मरीज इलाज के लिए पहुंचे है, इनमें से अभी तक तीन मरीजों की सर्जरी कर आंखे निकाली गई है। एमवायएच के पांचवी मंजिल पर बने वार्ड नंबर 28 में अभी 15 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। इसे बढ़ाकर 21 तक किया जा सकेगा। मेडिसिन विभाग के एचओडी डा. वीपी पांडे के मुताबिक अभी इस वार्ड में मेडिसिन, नेत्र रोग, नाक कान व गले रोग व न्यूरोलॉजी विभाग की टीम मौजूद है जो ब्लैक फंगस संक्रमण वाले मरीजों को संयुक्त रुप से इलाज कर रही है।

ब्लैक फंगस इंफेक्शन होने पर एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोटेरिसन बी लगाया जाता है। एक दिन में चार से पांच इंजेक्शन लगते है और यह इंजेक्शन करीब 10 से 15 दिन मरीज को लगाने होते है। इस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यह इंजेक्शन आसानी से बाजार में नहीं उपलब्ध हो रहा है। यह इंजेक्शन तीन से सात हजार रुपये की कीमत में मिलता है। ऐसे में 15 दिन तक हर दिन चार से पांच इंजेक्शन मरीज को लगने पर करीब ढाई से तीन लाख रुपये खर्च हो जाते है। हालात यह है कि अब इस इंजेक्शन की उपलब्धता नहीं होने के कारण इसकी भी कालाबाजारी शुरु हो गई और कई दवा विक्रेता ज्यादा कीमत में इंजेक्शन दे रहे है।

13 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!