भोपाल में 7 साल बाद अप्रैल की ऐसी सुहानी सुबह आई - WEATHER REPORT AND FORECAST

भोपाल
। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भले ही भोपाल का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया हूं परंतु न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सन् 2013 के बाद पहली बार अप्रैल के महीने में इतनी शीतल हवाओं से भरी हुई सुबह आई है। उम्मीद है शनिवार को भी यही स्थिति रहेगी।

मौसम की ताजा खबर भोपाल से, पढ़िए सप्ताहिक मौसम कैसा रहेगा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2013 के बाद अप्रैल में यह सबसे कम न्यूनमत तापमान है। 21 अप्रैल 2013 को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री से. दर्ज किया गया था। मौसम का मिजाज अभी दो दिन तक इसी तरह बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 

भोपाल का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 17 डिग्री

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। साथ ही गुरुवार के अधिकतम तापमान 37.1 डिग्रीसे. की तुलना में 2.0 डिग्रीसे. अधिक रहा। उधर शुक्रवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा। जो कि गुरुवार के न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्रीसे. के मुकाबले 4.4 डिग्रीसे. कम रहा। 

मध्यप्रदेश भोपाल मौसम की जानकारी

मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर शाम ढलने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो जाने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। विश्वकर्मा के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि चार अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार हैं।

02 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !