छात्र ने PSC Pre निकाला तो BF ब्लैकमेल करने लगा ताकि Mains ना निकाल पाए - GWALIOR MP NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राइमरी परीक्षा पास करने वाली छात्रा को उसका बॉयफ्रेंड इसलिए ब्लैकमेल करने लगा था कि वह मेंस क्लियर ना कर पाए। दरअसल, दोनों ने एक साथ पीएससी की तैयारी की थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे लेकिन जब लड़की ने PSC Preliminary EXAM निकाल लिया तो लड़का तिलमिला गया और ब्लैकमेल करके उसे प्रताड़ित करने लगा।

लड़की श्योपुर की रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ग्वालियर आकर कोचिंग कर रही थी। यहीं पर उसकी बलवीर धाकड़ से मुलाकात हुई। बलवीर भी कॉन्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था। इसी का कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर नजदीकियां बढ़ती गई। दोनों ने एक साथ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया। जब रिजल्ट आया तो लड़की ने एग्जाम क्लियर कर लिया था परंतु लड़का पीएससी नहीं निकाल पाया।

उसकी गर्लफ्रेंड उसे आगे ना निकल जाए इसलिए बलवीर धाकड़ नहीं उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अफेयर के दौरान बलवीर धाकड़ ने कुछ और वीडियो बना दिए थे। इन्हीं के आधार पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया ताकि वह 23 मार्च को आयोजित होने वाली एमपीपीएससी राज्यसेवा मुख्य परीक्षा में शामिल ना हो पाए। 

छात्रा के सामने जब सारी स्थिति क्लियर हुई तो उसने पुलिस थाना हजीरा जाकर बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने बलवीर धाकड़ के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बलवीर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

14 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!