BF के लिए पति को छोड़ा, शादी से मुकरा तो रेप की FIR - BHOPAL NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके मित्र के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोपित पर भरोसा कर अपने पति तक को छोड़ दिया था। 

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं काम करने वाले जीवन अहिरवार से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। जीवन के कहने पर महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया। जनवरी माह में जीवन महिला के घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला का शरीरिक शोषण करने लगा। 

हाल ही में महिला ने जीवन से शादी करने के लिए स्पष्ट बताने को कहा। इस पर जीवन ने शादी करने से मना करते हुए महिला के साथ मारपीट भी कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!