महिला ने 11 साल की बेटी का 4 महीने तक रेप करवाया, सोतेला बाप ही बलात्कारी है - BHOPAL NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की मौत के बाद दूसरे पुरुष से शादी कर ली। सोतेला बाप महिला की 11 साल की बेटी का रेप करने लगा और महिला हमेशा अपनी बेटी को चुप कराती रही। यह सिलसिला लगातार 4 महीने तक चला।

मां के घर वापस आते ही लिपट कर रोने लगी

अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 साल की मासूम लड़की अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। उसके पिता की मौत हो जाने के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेला पिता कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। दिसंबर 2020 में जब लड़की की मां घर पर नहीं थी, सौतेले बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बलात्कार के दौरान जब लड़की रोने लगी तो उसे चुप कराने के लिए बेरहमी से पीटा। शाम को जब लड़की की मां वापस लौट कर आई तो लड़की उससे लिपटकर रोने लगी।

महिला ने प्यार से बेटी को चुप कराया और फिर रोज रेप होने लगा

लड़की ने सारी बात अपनी मां को बता दी। महिला ने सारी बातें सुनने के बाद लड़की को प्यार से चुप करा दिया और समझाया कि वह इसके बारे में किसी से कोई बात ना करें। इस घटना के बाद 4 महीने तक लगभग हर रोज सोतेला बाप उसकी मां की मौजूदगी में उसके साथ रेप करता रहा।

भोपाल से भागकर सागर पहुंची, दादी को सारी बात बताई 

जब लड़की की सहनशक्ति जवाब दी गई तो 1 दिन भोपाल से भागकर सागर अपनी दादी के पास पहुंच गई। उसने दादी को रोते हुए सब कुछ बता दिया। दादी ने तत्काल सागर पुलिस से संपर्क किया। सागर पुलिस ने अपराध क्रमांक जीरो पर मामला दर्ज करके केस डायरी भोपाल के अशोका गार्डन थाने भेज दी। अशोका गार्डन पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करके आरोपी सौतेले बाप और लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मानसिक स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। वह बहुत डरी हुई है। पुलिस उसके सामान्य होने का इंतजार कर रही है।

25 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!