BHOPAL में कोरोना संदिग्ध की लाश मिली, 2 दिन पहले अस्पताल से गायब हो गया था - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में भर्ती होमगार्ड का जवान अचानक वार्ड से गायब हो गया। 2 दिन बाद उसकी लाश अस्पताल की बाथरूम में पड़ी मिली। होमगार्ड का जवान कोरोनावायरस के संक्रमण का संदिग्ध मरीज था। होमगार्ड जवान ने कोरोनावायरस की वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।

कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगने के बाद तबीयत खराब हुई थी

पुलिस के मुताबिक पुष्पराज सिंह गौतम होमगार्ड में जवान थे। उन्‍हें कुछ दिन पहले ही कोरोना के टीका का दूसरा डोज लगाया गया था। इसके दो दिन बाद उन्‍होंने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की थी। शनिवार को उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के दौरान उनकी कोरोना की रैपिड एंटिजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उन्हें कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती कर आरटी-पीसीआर तकनीक से जांच की खातिर सैंपल लिए गए थे लेकिन इसकी रिपोर्ट आने के पहले ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने बताया कि रविवार रात आठ बजे के करीब वह गायब हो गए। 

बड़ा सवाल: 2 दिन बाद बाथरूम में लाश क्यों मिली

स्वजन ने खोजबीन करने के बाद सोमवार शाम को हबीबगंज थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पुष्पराज कमला नगर में रहते थे। रविवार रात में करीब साढ़े आठ बजे के बाद से वह जेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से अचानक गायब हो गए थे। उनका मोबाइल भी बिस्तर में ही था। 2 दिन बाद उनकी लाश अस्पताल के बाथरूम से मिली है। होमगार्ड जवान के परिवार जन लगातार यह दावा कर रहे थे कि वह अस्पताल से बाहर नहीं गए हैं। जबकि हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कहना था कि वह बिना अनुमति के अस्पताल से फरार हो गए हैं। लाश मिलने के बाद जेपी अस्पताल का मैनेजमेंट संदेह के दायरे में आ गया है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके लापता होने के 2 दिन बाद बाथरूम में लाश क्यों मिली। क्या 2 दिन तक कोई भी बाथरूम में नहीं गया था या फिर 2 दिन बाद उनकी लाश को बाथरूम में डाल दिया गया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!