BF ने GF को खुश करने वाइफ का प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिया - BHOPAL NEWS

भोपाल।
भोपाल में पति ने प्रेमिका को पाने के लिए अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने आरोप लगाया है कि पति का किसी दूसरी लड़की से चक्कर है। इसलिए उसे बदनाम करने के लिए वह उसके वीडियो और फोटो वायरल कर रहा है, ताकि उसे आसानी से तलाक मिल सके। महिला सरकारी विभाग में संविदा पर है। महिला की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी पति पर दहेज प्रताड़ना, अश्लील वीडियो वायरल करने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पीड़ित महिला कर्मचारी नरसिंहपुर की रहने वाली है

मामले की जांच कर रही हबीबगंज थाने की SI सुनीता भालेराव ने बताया कि 28 साल की पीड़िता मूलत: नरसिंहपुर की रहने वाली है। वह एक सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी करती है। महिला अरेरा कॉलोनी में किराए से रहती है। उसने बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी जबलपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। पहले तो सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 

पति ने निजी पलों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए

सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी होने के कारण वह भोपाल आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि काफी दिनों से उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें उसके पति और ससुराल वाले भी शामिल हैं। इतना ही नहीं अब उसके पति ने खुद के साथ के अश्लील वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने शुरू कर दिए, जिससे उसकी बदनामी हो रही है। उसका कहीं आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

पति दूसरी लड़की के रिलेशन में है लेकिन मिलने के लिए भोपाल भी आता है

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के किसी दूसरी लड़की से संबंध हो गए हैं। इसलिए अब वह उसके साथ रहना नहीं चाह रहा है। हालांकि अभी तक वे अलग नहीं हुए हैं और उसका पति भी भोपाल आता है। यहां वह उसके यहां पर ही रुकता है और महिला भी जबलपुर जाकर अपनी ससुराल में रुकती है।

लड़का कोई काम नहीं करता, लड़की सरकारी संविदा कर्मचारी है

SI सुनीता ने बताया कि महिला के बताए अनुसार उनकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के 6 साल बाद भी उनके बच्चे नहीं हैं। दोनों अलग भी नहीं हुए हैं। लड़का कोई काम नहीं करता है। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। लड़की से उसकी शादी के कागजात मांगे हैं। संभवत वह एक-दो दिन में दे देगी। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी, हालांकि अभी लड़के के परिजनों से बात हुई है। उनसे पूछा है कि लड़का इस तरह की पोस्ट क्यों कर रहा है, तो उनसे कोई जवाब नहीं मिल पाया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !