SHAHDOL में ARI, नपा कर्मचारी और पंगेबाज पटवारी सस्पेंड - MP NEWS

शहडोल।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह ने श्री श्री पराग दुबे सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद शहडोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि, श्री पराग दुबे मतदान केन्द्र क्रमाक 2020 विधानसभा  क्षेत्र-84 जयसिंहनगर का बूथ लेवल आफिसर नियुक्त किया गया था। श्री पराग दुबे द्वारा मतदाताओ के श्वेत श्याम फोटो को रंगीन फोटो में बदलने का कार्य न किये जाने के कारण निलबंन की कार्यवाही की गई है। 

नगरपालिका कर्मचारी कृष्ण कुमार उपाध्याय सस्पेंड

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेंद्र सिंह ने श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय स्थायी कर्मी नगरपालिका परिषद शहडोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सोहागपुर निहित किया है। ज्ञातव्य हो कि, श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय मतदान केन्द्र क्रंमाक 198 विधानसभा  क्षेत्र-84 जयसिंहनगर का बूथ लेवल आफिसर नियुक्ति किया गया था । श्री उपाध्याय द्वारा मतदाताओ के श्वेत श्याम फोटो को रंगीन फोटो में बदलने का कार्य न किये जाने के कारण निलबंन की कार्यवाही की गई है। 

वरिष्ठ अधिकारियों से पंगा: पटवारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी सस्पेंड

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम नाव के उप नियम 1(क) के तहत श्री राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी पटवारी हल्का बोडिहा तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल मध्य प्रदेश को वरिष्ठ के आदेशों की अवहेलना करने, शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने तथा पटवारी के दायित्व का सम्यक निर्वहन नहीं करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

15 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!