सिंधिया का मजाक उड़ाने वाले कांग्रेस नेताओं को नरोत्तम का झन्नाटेदार जवाब - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के उन नेताओं को "झन्नाटेदार" जवाब दिया है, जो भारतीय जनता पार्टी के चुनावी रथ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो ना होने पर मजे ले रहे थे।

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी तो हमारे दिलों में बसते हैं। भाजपा के प्रचार रथों पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का फोटो है लेकिन कांग्रेस के वचन पत्र में राहुल गांधी के फोटो नहीं है। यह लोग समझ गए हैं कि राहुल गांधी के नाम पर वोट नहीं मिलते, राहुल गांधी केवल विनोद की वस्तु हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मामले में उन्होंने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है तो फिर शिकायतें ही करेंगे। उनका किसी भी संवैधानिक संस्था पर भरोसा नहीं है। कभी वे सेना पर उंगली उठाते हैं तो कभी न्यायपालिका के खिलाफ। अब उपचुनाव के नतीजों से पहले ही चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। 

14 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!