एक शब्द में याद कीजिए 6 नोबेल पुरस्कारों के नाम - CELMPP: WORLD'S MOST PRESTIGIOUS AWARDS

नोबेल पुरुस्कार , Nobel Foundation द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक सर अलफ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट और विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को 6 क्षेत्रों में दिया जाता है।
 यह क्षेत्र है-
1. रसायन विज्ञान (Chemistry) 
2. अर्थशास्त्र (Economics) 
3. साहित्य (Literature) 
4. चिकित्सा शास्त्र (medicine) 
5. भौतिक शास्त्र (physics) 
6. शांति (peace) 
इनको याद रखने की एक छोटा सा ट्रिक है  "CELMPP" हिंदी में" रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र की साहित्य में रुचि बढ़ने लगी, चिकित्सा और भौतिकी को शांति मिली।"

नोबेल पुरस्कार विजेता 2020 के नाम

1. रसायन विज्ञान (chemistry): वर्ष 2020 के लिए रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार जिनोम एडिटिंग (Genome editing) की प्रक्रिया विकसित करने के लिए दिया जा रहा है। यह पुरुस्कार फ्रेंच शोधकर्ता इमैनुएल शापेटियर और अमेरिकी बायोकेमिस्ट्स जेनिफर ए. डूडना को दिया जा रहा है। दोनों ने मिलकर जीन टेक्नोलॉजी का सबसे तेज टूल 
CRISPR/cas9  Genetic scissors  बनाया था।

2. साहित्य (Litrature): अमेरिकी कवयित्री लुईस गलक  को वर्ष 2020 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है।

3. चिकित्सा विज्ञान (Medicine): 2020 के लिए चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दो अमेरिकन वैज्ञानिक हार्वे जे ऑल्टर और माइकल हाफटन तथा  एक ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स एम राइस को संयुक्त रूप से दिया गया है। उन्हें यह सम्मान हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए मिला है।

4. भौतिक विज्ञान (Physics):  भौतिक विज्ञान में इस बार आधा नोबेल पुरस्कार रॉजर पेनरोज को तथा आधा संयुक्त रूप से रेन हॉट  गजेल  और एंड्रिया गेज को दिया गया है| यह क्रमशः ऑक्सफोर्ड तथा कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से संबंध है Rodger penrose को यह सम्मान" ब्लैक होल का निर्माण सापेक्षता के सिद्धांत की ठोस भविष्यवाणी " के लिए जबकि गजल और गेज को "हमारी आकाशगंगा   के मध्य में  एक  विशालकाय सघन वस्तु की खोज" के लिए मिला है।

5. शांति (peace): वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि एक संस्था वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) को प्रदान किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने और शांति कायम करने से जुड़े सराहनीय कार्यों के चलते उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। नोबेल समिति के अनुसार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया की सबसे बड़ी मानवतावादी संस्थाओं में से एक है जो कि खाने की मदद करती है।
नोट-  वर्ष 2020 में अर्थशास्त्र (Economics)में नोबेल प्राइज की घोषणा अभी नहीं की गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!