MP CORONA: गुड न्यूज़, वायरस कमजोर पड़ रहा है, 28631 में से केवल 2041 पॉजिटिव - UPDATE NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल
। यदि यह कोई मैनेजमेंट नहीं है तो मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए गुड न्यूज़ है। पिछले 24 घंटे में 28 631 संदिग्ध लोगों में से मात्र 2041 नागरिक पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 7.1% है जो मध्य प्रदेश के सामान्य पॉजिटिविटी रेट 5% के काफी नजदीक आ गया है। इसका एक अर्थ यह भी है कि मध्य प्रदेश के नागरिक सतर्क हो रहे हैं, प्रोटोकॉल का पालन करने लगे हैं और वायरस कमजोर पड़ रहा है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 01 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 1 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
28631 सैंपल की जांच की गई।
148 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
26590 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2041 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
20 मरीजों की मौत हो गई।
2545 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 130088 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2336 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 107279 
1 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 20473 

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 01 OCTOBER 2020 

लंबे समय के बाद कुछ अच्छे आंकड़े दिखाई दे रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पॉजिटिविटी रेट घटकर 7% पर आ गया है। 
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है परंतु ओवरऑल मध्यप्रदेश के आंकड़े संतोषजनक है। 
पिछले 24 घंटे में 20 लोगों की दुखद मृत्यु हुई। यह संख्या सितंबर महीने के औसत से कम है। 
अगस्त तक जो लोग कोरोनावायरस के संक्रमण को राजनीति की उपज और घोटाला मान रहे थे, सितंबर के महीने में उनमें से कई लोग गंभीर हो गए हैं। 
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और फेस मास्क का उपयोग बढ़ने लगा है। 
26000 से ज्यादा लोग जो संदिग्ध थे, नेगेटिव पाए गए हैं। इसका तात्पर्य यह है कि वायरस ने उन पर हमला किया था परंतु उन्होंने लापरवाही नहीं की और उनके अंदर ताकतवर रक्त कणिकाओं ने वायरस को मार दिया या फिर शरीर से बाहर निकाल दिया।




01 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!