BHOPAL के मोस्ट वांटेड गुंडे की बर्थडे पार्टी में लड़कियां डांस कर रही थी, पुलिस पहुंच गई - MP NEWS

भोपाल
। भोपाल के ज्यादातर बार और हुक्का लाउंज अपराध और अपराधियों के अड्डे बनते जा रहे हैं। कोलार थाना क्षेत्र में स्थित K2 Club & Lounge में भोपाल का निगरानीशुदा बदमाश जुबेर मौलाना बर्थडे पार्टी मना रहा था। उसकी पार्टी में दर्जनों लड़के और लड़कियां नशे में झूम रहे थे। तभी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दी।

पुलिस ने इस मामले में K2 Club & Lounge संचालक और उसके मैनेजर के अलावा 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बर्थडे बॉय और भोपाल पुलिस का लिस्टेड गुंडा जुबेर मौलाना मौके से फरार हो गया। पुलिस को कुछ लोगों के पास से अवैध हथियार मिले हैं।

K2 CLUB के संचालक का नाम विवेक शिवहरे

चूनाभट्‌टी थाना प्रभारी शिवराज सिंह के अनुसार K2 BAR में रात एक बजे के बाद भी पार्टी चल रही थी। वहां पर बार खुला हुआ था। यह बार विवेक शिवहरे का है। पुलिस के पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां मिलीं। शराब की बोतलें हुक्का आदि मिले। युवक और युवतियां शराब और हुक्का पीते नजर आईं। 

विवेक शिवहरे ने पुलिस को कार्रवाई से रोका, हंगामा

पुलिस कार्रवाई को लेकर विवेक शिवहरे ने विरोध जताया। इसके कारण हंगामा हो गया। मौके पर कोलार समेत अन्य थानों की पुलिस को बुलाया गया। इस मामले में विवेक के साथ उसके मैनेजर कैलाश लोधी के अलावा चार ग्राहकों रहमान खान, वासित अली तन्ना, मोहम्मद जेब और दानिश बेग के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मोस्ट वांटेड जुबेर मौलाना पर 80 से ज्यादा मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार यह पार्टी जुबेर मौलाना के जन्मदिन की थी। उस पर शहर भर में 80 से अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, वह मौके से कैसे बच निकला इसका पता नहीं चल पाया है। 

K2 CLUB का बार लाइसेंस रद्द

इधर आबकारी विभाग ने भी बार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इमसें बार लाइसेंस के नियमों के खिलाफ जाकर तय समय से अधिक और एक्सपायरी डेट का सामान दिए जाने का मामला बनाया गया है।

मस्ती में झूमते मिले लड़के-लड़कियां

पुलिस के अनुसार लड़कियां कम उम्र तक की मिलीं। वह सभी नशे में झूमते गाते मिलीं। न तो सोशल डिस्टेंसिंग ही थी और न ही कोई मास्क लगाए हुए मिला। हालांकि पुलिस को देखते ही सभी मास्क पहनने और मुंह छिपाते नजर आए। पार्टी में शामिल अधिकांश लड़के पुराने भोपाल के बताए जाते हैं। पुलिस ने सभी के नाम पते दर्ज कर बाद में छोड़ दिया।

27 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !