इंदौर में लॉकडाउन के बावजूद भाजपा की बैठक, कोरोना संदिग्ध मंत्री भी शामिल हुए / INDORE NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रविवार को लॉकडाउन कर जनता पर तो प्रशासन ने पाबंदी लगा दी, लेकिन शहर के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में लॉकडाउन के बीच नेताओं ने बैठक की। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट जिनके मुख्यमंत्री से मिलने के बाद होम क्वारंटाइन होने की बात कही जा रही थी, वे भी इसमें पहुंचे। विधायक समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यालय में करीब ढाई घंटे चर्चा की। 10 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं के साथ कुछ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भाजपा कार्यालय पहुंचे। 

बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, गोपीकृष्ण नेमा, रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा व कुछ ग्रामीण पदाधिकारी भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक सांवेर उपचुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बाद में बुलावे पर सूरज कैरो भी पहुंचे। बैठक के साथ इसमें कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का शामिल होना चौंकाने वाला रहा। दरअसल, 21 जुलाई को मुख्यमंत्री से मिलने और फिर सीएम के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उस मुलाकात में शामिल नेताओं ने खुद को क्वारंटाइन करने की घोषणा की थी। मंत्री सिलावट भी मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में शामिल थे।

दोपहर में बैठक के बाद मंत्री सिलावट बाहर निकलने के बाद मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय भी तो मेरा घर ही है। भाजपा के अन्य नेताओं ने सफाई दी की संगठन ने कोर ग्रुप की बैठक रख ली थी, इसलिए शामिल हो गए। इधर लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर कांग्रेस ने आपत्ति ली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे ने कहा कि भाजपा को प्रशासन ने चुनावी तैयारियों के लिए सभी नियमों में छूट दे रखी है। अगर कांग्रेस कार्यालय में चार लोग भी बैठक करते हैं तो प्रशासन प्रकरण दर्ज करने में देर नहीं करता।

27 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
एमपी बोर्ड 12वीं: लड़कियां और सरकारी स्कूल, लड़कों और प्राइवेट स्कूल से आगे
एमपी बोर्ड जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट
एमपी बोर्ड 12वीं प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट 
टीवी-फ्रिज की पैकिंग में थर्माकोल ही क्यों यूज करते हैं, जबकि ट्रांसपोर्टेशन के झटके सहने के लिए कई अच्छे विकल्प हैं 
किस सिक्के में मिलावट पर 3 साल और किसमें 7 साल की सजा होती है, पढ़िए मजेदार जानकारी 
कर्मचारी को वेतनवृद्धि मामले में लोकशिक्षण संचालनालय के स्पष्टीकरण का विश्लेषण
ग्वालियर में सरेआम लड़की को किडनैप कर चलते ऑटो में रेप की कोशिश
हमारा घर हमारा विद्यालय के कारण संक्रमित हुए शिक्षक की मौत

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !