मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 'किल कोरोना' अभियान में ड्यूटी पर लगाया / MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश भर में एक जुलाई से ''किल कोरोना'' अभियान की शुरूआत की जा रही है। लगातार 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान में ऑगनवाडी कार्यकर्ता भी व्यापक सर्वेक्षण का कार्य करेंगी। 

ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी देने के लिए 1 जुलाई को सजीव फोन इन कार्यक्रम ''हेलो ऑगनवाड़ी'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रमुख सचिव, महिला-बाल विकास सुबह 10 से 11 बजे के मध्य सजीव फोन इन कार्यक्रम में ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं से सीधे बात करेंगे। 

प्रमुख सचिव, महिला-बाल विकास ''किल कोरोना'' सर्वे के दौरान अपनी सुरक्षा और बचाव कैसे करें, इसकी जानकारी देगें। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित होगा। लाइव फोन इन कार्यक्रम में 0755-2660902 अथवा 0755-2660903 पर डायल कर अपने प्रश्न पूछे जा सकते है।

30 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ी, शादी में 300 से ज्यादा शामिल, 80 से ज्यादा बीमार
मध्य प्रदेश में राजनीतिक तनाव: मंत्रियों की लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई
मंडला जिला पंचायत आफिस में महिला कर्मचारी की नृशंस हत्या

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!