भोपाल विधान एलीना सोसायटी में चौथी मंजिल से 5 लोगों सहित नीचे गिरी लिफ्ट / BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल के कोलार इलाके में विधान एलीना सोसायटी की चौथी मंजिल से एक बच्चे समेत 5 लोगों के चढ़ते ही लिफ्ट नीचे गिर गई। सीधे जमीन पर गिरने से कुछ फीट पहले ही उसके अटकने से सभी बाल-बाल बच गए। अचानक झटके कारण लिफ्ट में सवार व्यापारी को कमर में चोटें आईं। उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया।  

हादसे के बारे में विक्रम सिंह ने बताया कि इससे पहले पिछले साल सेकंड फ्लोर से भी लिफ्ट इसी तरह गिर गई थी। विधान एलीना सोसायटी में रहने वाले विक्रम सिंह चंदेल ने बताया कि चौथी मंजिल के एक फ्लैट में रहता हूं। शुक्रवार रात 45 वर्षीय मेरे मामा ससुर जय सिंह मेरा जन्मदिन मनाने घर पर आए थे। उनके साथ एक बच्चा और मेरे साला-साली थे। रात करीब साढ़े 12 बजे केक काटने के बाद वे जाने लगे। लिफ्ट को थर्ड फ्लोर से ऊपर लाया गया। इसके बाद जैसे ही वह लिफ्ट में सवार हुए तो वह अचानक धड़-धड़ाते हुए नीचे गिर गई।

मैं दौड़ते हुए नीचे पहुंचा और फिर किसी तरह लिफ्ट का गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला। सभी बुरी तरह दहशत में थे। मामा को कमर में चोट आ गई थी। अच्छी बात यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। इससे पहले भी यह लिफ्ट पिछले साल अगस्त में सेकंड फ्लोर से गिर गई थी। इसके अलावा यह अक्सर ही बीच-बीच में कभी भी रुक जाती है।

कोलार की विधान एलीना सोसायटी की इसी सात मंजिला बिल्डिंग की चौथी मंजिला पर यह हादसा हुआ। दूसरे ब्लॉक तक में लोगों को कुछ गिरने की आवाज आईं विक्रम ने बताया कि लिफ्ट में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न तो पैनिक बटन है और न ही ओवर वेट होने पर अलार्म आदि। कई बार शिकायत की, लेकिन बिल्डर ने कोई ध्यान नहीं दिया। कहते हैं कि कंपनी अहमदाबाद की है। वहां बोल दिया है। वहां से इंजीनियर के आने पर ही काम हो सकेगा। लिफ्ट गिरने की आवाजें दूसरे ब्लॉक में रहने वाले लोगों तक ने सुनीं। लिफ्ट के जमीन से कुछ पहले रुकने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।  

विक्रम ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना रात करीब डेढ़ बजे डायल-100 को दी थी। पुलिस मौके पर आई थी। देखकर चली गई। मैंने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी, लेकिन उन्होंने आवेदन तक नहीं लिया। उनका कहना है कि इसकी शिकायत जाकर रेरा में करें। 


27 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोजन में पहले रोटी खाना चाहिए फिर चावल या पहले चावल खाना चाहिए फिर रोटी, विज्ञान क्या कहता है
ग्वालियर में मुरैना-भिण्ड से आने वालों पर प्रतिबंध, क्वारेंटाइन किए जाएंगे
अधिकारी, कोर्ट में गलत जानकारी पेश कर दे तो विभागीय कार्रवाई होगी या FIR दर्ज होगी, पढ़िए
आकाशीय बिजली में कितना करंट होता है, वह जमीन पर क्यों गिरती है
सीएम शिवराज सिंह के तिरुपति रवाना होते ही भोपाल में 2 दिग्गजों का डिनर, ये समीकरण कुछ कहता है
इंदौर में जज के बेटे ने स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी, पालतू कुत्ते पर भोंक रहा था
मध्यप्रदेश में भारी बारिश की संभावना, 13 जिलो की लिस्ट जारी
सुनिए PM MODI के बारे में कांग्रेस विधायक वो बयान जिसके बाद गोलियां चल गईं
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए #RestoreOldPension ट्रेंड कराया
मध्य प्रदेश कोरोना: चंबल में ताबड़तोड़ कोरोना, मुरैना 36, भिंड 13 पॉजिटिव
इस लड़की से कोई शादी करने को तैयार नहीं था, आज मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: NPS छोड़कर OPS का लाभ पाने का विकल्प खुला
गर्भाधान संस्कार क्या होता है, क्या सचमुच गुणवान संतान की प्राप्ति होती है
भोपाल के बड़े कपड़ा व्यापारी की कोरोना से मौत, बाजार में दहशत
कमलनाथ चीन के एजेंट है, यह मामला ऑन रिकॉर्ड है: प्रभात झा
MP POLICE RECRUITMENT: गृह मंत्री ने 4269 आरक्षक पदों पर भर्ती की मंजूरी दी
BHOPAL SAMACHAR / 32 नए इलाके कंटेनमेंट घोषित, भोपाल में 210 कंटेनमेंट क्षेत्रों की लिस्ट
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!