मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान / MP NEWS

भोपाल।  लॉक डाउन ( 3 मई 2020) खत्म होते ही 5 मई 2020 को मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार पूर्व निर्धारित था लेकिन केंद्र सरकार ने 17 मई तक के लिए लॉक डाउन बढ़ा दिया है।  नई परिस्थितियों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है या नहीं। तमाम चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल श्री लालजी टंडन से शुक्रवार को मुलाकात की। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में 22 नाम प्रस्तावित हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। करीब 28 दिन बाद 21 अप्रैल को मंत्रिमंडल का गठन किया गया। इसमें दो मंत्री सिंधिया खेमे और तीन भाजपा विधायकों को मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि हमारा मंत्रिमंडल छोटा है, लेकिन हमने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। 

दिल्ली में लगेगी नामों पर अंतिम मुहर 

मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों के साथ भाजपा के बड़े नेताओं को भी जगह मिल सकती है। इसे लेकर मुख्यमंत्री की संगठन स्तर पर भी चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद के लिए नामों पर अंतिम फैसला होने के बाद सूची दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद विस्तार किया जाएगा। अभी विस्तार की तारीख घोषित नहीं की गई है।

भाजपा से इन नामों पर चर्चा

भाजपा से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, रामपाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, अजय विश्नोई, गौरीशंकर बिसेन, संजय पाठक, विश्वास सारंग, अरविंद भदौरिया, विजय शाह, ओमप्रकाश सकलेचा, जगदीश देवड़ा, यशपाल सिंह सिसोदिया, हरिशंकर खटीक, प्रदीप लारिया, पारस जैन, रमेश मेंदोला, गोपीलाल जाटव, मोहन यादव और सुरेंद्र पटवा के नाम शामिल हैं।

सिंधिया खेमे के इनको मिल सकती है जगह

शिवराज कैबिनेट के विस्तार में इस बार फिर से सिंधिया समर्थक चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मिनी कैबिनेट में भी सिंधिया खेमे से दो चेहरे गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट जगह पाने में कामयाब रहे थे। अब विस्तार में कुछ और चेहरे मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा ऐंदल सिंह कंषाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहू लाल सिंह, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी संभावितों में हैं।

01 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

रेंट एग्रीमेंट 11 महीने के लिए क्यों होता है, 6 या 12 महीने का क्यों नहीं होता
संसद में उल्टे पंखे किसने और क्यों लगवाए थे, आइए रहस्य की बात जानते हैं 
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और ब्याज घटाने की मांग 
ग्वालियर में गोलगप्पे, समोसे और कचौड़ियों की होम डिलिवरी
सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के बेटे का हाईप्रोफाइल ड्रामा VIDEO वायरल 
रसोई गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है, क्या इससे खाना पकाना खतरनाक है, यहां पढ़िए 
TATA SKY: दो महीने की फ्री सर्विस ऑफर, डिटेल्स और लास्ट डेट के लिए ध्यान से पढ़ें
यदि हत्या के लिए बंदूक का ट्रिगर दबाए लेकिन गोली ना निकले, किस धारा के तहत FIR होगी
छोटे-मोटे विवाद में धमकी देने पर क्या FIR दर्ज हो सकती है, पढ़िए
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण दीपक बावरिया से इस्तीफा लिया, मुकुल वासनिक नए प्रभारी
30 अप्रैल को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति के आदेश 
इंदौर-उज्जैन लॉक रहेंगे, भोपाल मे ढील दी जाएगी, खरगोन-रायसेन पर अनिश्चितता 
मध्य प्रदेश में आज मात्र 65 पॉजिटिव, टोटल 2625, मृत्यु 137, स्वस्थ हुए 482 
लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना कंट्रोल के लिए कलेक्टरों को मुख्यमंत्री के निर्देश 
SLAP KINGS बना दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम, PUBG और Call Of Duty को पीछे छोड़ा
लॉकडाउन: भाई को कुएं में फेंककर 7 बदमाशों ने लड़की का गैंगरेप किया 
सीहोर में चार लाशें फांसी पर झूलती हुई मिली 
कोरोना स्क्रीनिंग के दौरान ANM को बाल पकड़कर घसीटा, स्कूटी तोड़ दी
57 साल की महिला कर्मचारी की लव स्टोरी सुर्खियों में, लॉक डाउन में हुआ प्यार का अहसास 
इंदौर, 1500 के पार, 28 नए पॉजिटिव, 10 साल हुए, लॉकडाउन बढ़ाया 
नाई को घर बुलाकर कटिंग/सेविंग कराने वालों के खिलाफ FIR होगी: कलेक्टर 
अपराध या भ्रष्टाचार की झूठी जानकारी देने का मामला IPC की किस धारा के तहत दर्ज होगा, कितनी सजा मिलेगी 
SBI LOAN: 6 महीने EMI FREE, ऑनलाइन लोन अप्रूवल मात्र 45 मिनट में
मध्यप्रदेश में कोरोना कंट्रोल हो रहा है, संक्रमण मात्र 2.4% रह गया है: मुख्यमंत्री

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !