मध्यप्रदेश कोरोना बुलेटिन: आज नए 100, कुल पॉजिटिव 1687, मृत्यु 83, स्वास्थ 203, सबसे गंभीर उज्जैन / MP NEWS

भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल मध्य प्रदेश द्वारा कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 23 अप्रैल 2020 (दोपहर 3:00 बजे) जारी कर दिया गया है। बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या 1687 हो गई है। पिछले 25 घंटों में 100 नए मरीज मिले हैं। 

इंदौर-भोपाल कंट्रोल में, उज्जैन की स्थिति गंभीर 

लगातार दो दिन से आ रही रिपोर्ट के अनुसार इंदौर एवं भोपाल शहर नियंत्रण में आते जा रहे हैं। यहां इंफेक्शन के नए मामलों की तुलना में अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर जा रहे मरीजों की संख्या ज्यादा है। दोनों शहरों में क्वॉरेंटाइन किए गए हजारों लोग मुक्त हो रहे हैं लेकिन उज्जैन में स्थिति गंभीर होती जा रही है। पिछले 25 घंटे में उज्जैन में इंफेक्शन के 35 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह यहां कुल मरीजों की संख्या 76 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार उज्जैन में 7 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि मात्र 5 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 64 मरीज अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 

राजगढ़, डिंडोरी एवं बुरहानपुर के सामने 0 क्यों


मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन में राजगढ़, डिंडोरी एवं बुरहानपुर में दिनांक 22 अप्रैल 2020 को इंफेक्शन का 1-1 मामला रिकॉर्ड किया गया था परंतु 23 अप्रैल 2020 को यह आंकड़ा 0 हो गया। बुलेटिन के अनुसार बुरहानपुर में जो मरीज मिला है वह बुलढाणा महाराष्ट्र का रहने वाला है। इसी डिंडोरी में जो मरीज मिला है वह भी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इन दोनों मरीजों को अन्य राज्यों के कॉलम में दर्ज किया गया है। 

इसी के कारण कलेक्टर और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ था

सूत्रों के अनुसार राजगढ़ में स्थानीय डॉक्टरों ने जिस महिला को कोरोनावायरस से संक्रमित बताया था, चिरायु अस्पताल की रिपोर्ट में उसके अंदर किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं पाया गया। चिरायु अस्पताल में महिला को वापस लौटा दिया था। इसी के कारण राजगढ़ में कलेक्टर और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ था।

23 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रही खबरें

कोरोनावायरस के कारण कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्ता पर रोक
मध्य प्रदेश: स्कूलों में छुट्टी एवं online class के नए आदेश
कोरोना पॉजिटिव के शव को कब्रिस्तान की जगह सीधे घर ले गए परिजन
DAMOH: 6 साल की मासूम का रेप, आंख फोड़ी, बोरे में बंद कर जंगल में फेंका
मंत्रिमंडल : जब कुछ न बन सका तो तमाशा बना लिया
जानवर जुगाली क्यों करते हैं, क्या उन्हें भी चुइंगम या गुटखा जैसी लत होती है या फिर कोई साइंस है
लॉक डाउन में अमूल ने दाम घटाए, बिक्री बढ़ी, आइसक्रीम नहीं पनीर खा रहे हैं लोग
अति शुभ फलदाई बुधादित्य योग 25 अप्रैल से, पढ़िए आपकी राशि को कितना प्रभावित करेगा
मध्यप्रदेश में उद्योगों के संचालन हेतु गाइडलाइन जारी
तकिए के पीछे न्यूड नेहा कक्कड़, फैंस ने जमकर ट्रोल किया

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !