RSS नेता के भतीजे की हत्या, सदमे में RSS नेता की मौत / DHAR MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले से खबर आ रही है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री तेर सिंह के भतीजे नवीन सिंह की हत्या कर दी गई। उसे किसी अज्ञात हत्यारे ने तीर मारा था। RSS नेता उसकी जान बचाने के लिए उसे जिला अस्पताल तक ले कर गए लेकिन जब डॉक्टरों ने नवीन सिंह को मृत घोषित किया तो हिंदू नेता को भी हार्ड अटैक आ गया। उनकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई है।

धार ज़िले के खरवाली गांव में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया। यहां रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ज़िला कार्यवाह तेर सिंह के भतीजे नवीन की तीर मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या किसने की और क्या कारण है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि नवीन अपने घर के पीछे थोड़ी दूर पर बने बाथरूम तक गया था। उसी दौरान किसी ने उसे तीर मार दिया। इस हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले की खबर फैलते ही गांव में खलबली मच गयी। नवीन को सबसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से धार रेफर कर दिया गया। धार के जिला अस्पताल में डॉक्टर नवीन की जान नहीं बचा पाए।

चाचा तेर सिंह की मौत

जवान भतीजे की मौत से गहरे सदमे में आए तेर सिंह को भी उसी दौरान दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो लोगों की मौत से खरवाली गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव वाले टांडा थाना पहुंचे और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांगी की। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच मे जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।

22 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

मच्छर शाम के समय सिर के ऊपर क्यों भिनभिनाते हैं 
चरणामृत क्यों पीते हैं, कोई साइंस है या ब्राह्मणों की दूसरों को नीचा दिखाने वाली परंपरा
कमलनाथ के प्रिय IAS सभाजीत यादव रिटायरमेंट के 10 दिन पहले सस्पेंड 
मानवता को सलाम: बेटे ने मना किया तो तहसीलदार ने कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया
मध्य प्रदेश में 5 मंत्रियों ने शपथ ली, 3 भाजपा विधायक, 2 सिंधिया समर्थक
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन 
मध्य प्रदेश 67 नए पॉजिटिव, टोटल 1552, 80 मृत्यु, 148 डिस्चार्ज, 29 गंभीर 
शिवराज सिंह का मंत्रिमंडल संविधान के अनुसार नहीं है 
मानवता को सलाम: बेटे ने मना किया तो तहसीलदार ने कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया 
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे, प्रशासनिक समितियां गठित होंगी: सीएम ने कहा (वीडियो देखें) 
दो इलेक्ट्रिक पोल के बीच तार ढीला क्यों होता है, सीधा क्यों नहीं होता, आइए जानते हैं 
बड़वानी एक्साइज ऑफिसर की बेटी ने इंदौर में सुसाइड किया 
ग्वालियर में सरेआम महिला ने कपड़े उतारे, पुलिस और डॉक्टर के सामने हंगामा 
कूलर में यदि पानी की जगह बर्फ रख दें तो क्या वह ज्यादा ठंडी हवा देगा 
NHM में डाटा मैनेजर और IDSP भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 
मध्यप्रदेश में एक और टीआई कोरोना वायरस से जनता को बचाते हुए शहीद 
मध्य प्रदेश माइक्रो मंत्रिमंडल: मंत्रियों को विभाग नहीं संभाग सौंपे 
कर्मचारियों की NPS बंद करके OPS शुरू कर दें, कोरोना के लिए बजट आ जाएगा 
24 डिब्बे की एक्सप्रेस ट्रेन की कीमत कितनी होती है 
राजगढ़: कलेक्टर से नाराज डॉक्टर एस्मा के बावजूद हड़ताल पर, पब्लिक भड़की
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!