BHOPAL NEWS: रेस्टोरेंट संचालक दंपती व्यापारी से 30 लाख रुपए ठगे

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जालसाज दंपती ने सागर के एक व्यापारी को पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर 30 लाख रुपए की चपत हो गए। आरोपी रातों रात रेस्टोरेंट का सामान तक बेचकर फरार हो गए। इतना ही नहीं आरोपी दंपती अब व्यापारी को पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहे। 

सागर में रहने वाले 35 साल के आशीष जैन पिता अशोक कुमार जैन व्यवसायी हैं। उन्होंने शाहपुरा पुलिस में एक शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि एक परिचित के माध्यम से सितंबर 2018 में जीतू उर्फ जीतेंद्र राजपूत से मुलाकात हुई थी। उसने ही अपनी पत्नी लवली से पहचान करवाई थी। उन्होंने कहा था कि उसका रोहित नगर में एक रेस्टोरेंट है। यह वह पत्नी के साथ मिलकर चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह एक साझेदार तलााश रहे हैं, जिस पर विश्वास किया जा सके। जीतू ने भरोसा दिलाया था कि उसे सिर्फ पैसा लगाना है। उसके बाद जो भी फायदा होगा, उसका मुनाफा 50-50% रहेगा। उसकी बातों में आ गए।

दंपती ने रेस्टोरेंट खोलने के लिए 15-15 लाख रुपए खर्चा बताया था। उनकी बातों में आकर उसने अपने हिस्से के 15 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद उन्होंने रोहित नगर में रेस्टोरेंट खोल लिया। इसके बाद जीतू कभी रेंट के नाम पर तो कभी सामान लेने के नाम पर रुपए लेता रहा। आशीष ने बताया कि उसने उन्हें और 15 लाख रुपए दे दिए।
 
आशीष ने आरोप लगाए कि रकम मिलने के बाद उनके सुर बदल गए। न तो जीतू और न ही लवली उनसे बात करती। परेशान होकर वे भोपाल आए, लेकिन आरोपियों ने रेस्टोरेंट में पार्टनर तक मानने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने रुपए भी वापस करने से मना कर दिया। आरोपी उसे धमकी भी दे रहे थे। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पर पुलिस अधिकारियों से की। टीआई शाहपुरा महेंद्र मिश्रा ने बताया आरोपी जीतू के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। कोलार में भी धोखाधड़ी के अपराध हैं। वह इसी तरह लोगों को फंसाकर रुपए लेकर गायब हो जाता है। उसकी तलाश की जा रही है

17 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !