दक्षिण-पश्चिम मानसून क्या है, मध्य प्रदेश से इसका क्या रिश्ता है - MP GK IN HINDI

मध्यप्रदेश में बारिश के के लिए मौसम के विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक अक्सर दक्षिण पश्चिम मानसून की चर्चा करते हैं। वर्षा का पूर्वानुमान भी दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियों के आधार पर लगाया जाता है। सवाल यह है कि यह दक्षिण पश्चिम मानसून क्या है और मध्य प्रदेश से इसका क्या रिश्ता है। क्या मध्य प्रदेश का अपना कोई मानसून नहीं होता। आइए पता लगाते हैं:- 

सबसे पहले जानिए मानसून क्या होता है 

मानसून अपने आप में एक ऐसा शब्द है जो पूरा अर्थ लेकर आता है। इस शब्द का उपयोग सबसे पहले अंग्रेज वैज्ञानिकों ने किया था। ऐसी हवाएं जो बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भारत की ओर आती है, वैज्ञानिकों ने इन हवाओं के समूह को मानसून कहा है। मौसम विज्ञान की किताब में इसकी विस्तृत परिभाषा दी गई है। अंग्रेजों के शासन काल में वैज्ञानिकों ने समुद्र से आने वाली हवाओं को मानसून के नाम से पुकारा था।

दक्षिण-पश्चिम मानसून क्या है, सरल शब्दों में 

थार के रेगिस्तान से लेकर भारत के उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी के मौसम में जमीन बेहद गर्म हो जाती है और आसमान में कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है। इसी को भरने के लिए हिंद महासागर से भाप वाली हवाएं (जिन्हें हम बादल भी कहते हैं) चल पड़ती हैं। भारत के दक्षिण की तरफ से आने वाली अरब सागर की वाष्प वाली हवाएं उत्तर भारत की ओर जाती हैं और पश्चिम दिशा की ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं मध्य भारत की तरफ बढ़ती है। समुद्र से हवाओं का परिवहन लगभग एक साथ होता है। यही कारण है कि इसे दक्षिण पश्चिम मानसून कहा जाता है।

क्या मध्य प्रदेश का अपना कोई मानसून नहीं होता 

कहते हैं कि सूर्य द्वारा जल का वाष्पीकरण किया जाता है और वही जल बादल बनकर आपके क्षेत्र के ऊपर आ जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश में 80% बारिश समुद्र की ओर से आने वाले मानसून के माध्यम से होती है। वाष्पीकरण की प्रक्रिया मानसून के लिए आवश्यक है। यह बादलों को आकर्षित करती है लेकिन क्योंकि मध्यप्रदेश में कोई समुद्र नहीं है इसलिए मध्य प्रदेश का कोई मानसून भी नहीं है। क्योंकि मानसून का अर्थ है समुद्र की ओर से नमी लेकर भारत में आने वाली हवाएं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !