BHOPAL NEWS- ₹12 लीटर सस्ता डीजल दिया जा रहा है थोक ग्राहकों को, मप्र शासन के खिलाफ आपराधिक साजिश

भोपाल
। एक नया खुलासा हुआ है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नियमित रूप से थोक में डीजल खरीदने वाले बड़े ग्राहकों को सस्ता डीजल दिया जा रहा है। तेल कंपनियां इस मामले में चालाकी कर रही हैं। डीजल की डिलीवरी भोपाल में दी जा रही है लेकिन बिलिंग उत्तर प्रदेश में की जा रही है। 

दैनिक भास्कर ने किया मामले का खुलासा

मामला नगर निगम भोपाल के कारण सामने आया है। प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित की थी कि भोपाल नगर निगम मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से डीजल खरीद रहा है। इसके कारण उसे 1 लीटर पर ₹12 से अधिक की बचत हो रही है। इस मामले पर राजधानी में दिन भर बहस चलती रही। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस मामले को लेकर बयान जारी किया। 

तेल कंपनी और नगर निगम की आपराधिक साजिश

भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभु पटेरिया ने बताया कि डीजल खरीदने के लिए नगर निगम भोपाल के वाहन उत्तर प्रदेश नहीं जाते बल्कि डीजल सप्लाई करने वाली कंपनी भोपाल में ही डीजल उपलब्ध करा रही है। डीजल की डिलीवरी भोपाल में की जा रही है जबकि बिलिंग उत्तर प्रदेश में की जा रही है। यही कारण है कि डाक्यूमेंट्स में उत्तर प्रदेश से डीजल की खरीदी दिखाई जा रही है। 

डील करने वाले अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए

सवाल यह है कि तेल कंपनियां यह घोटाला क्यों कर रही हैं। सरकार को तेल कंपनी के प्रमुख अधिकारी खिलाफ धोखाधड़ी और मध्य प्रदेश राज्य शासन के खिलाफ साजिश रचने का मामला दर्ज करना चाहिए। इस मामले में नगर निगम के उन अधिकारियों को भी आरोपित किया जाना चाहिए जिन्होंने मध्यप्रदेश राज्य शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के लिए तेल कंपनियों से आपराधिक अनुबंध किया।

16 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });