पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र की लाश उन्हीं के बंगले में मिली - MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस पार्टी के विधायक और आदिवासी नेता उमंग सिंघार के शाहपुरा भोपाल स्थित बंगले में उनकी महिला मित्र की लाश मिली है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उमंग सिंघार और महिला के बेटे का जिक्र है। श्री उमंग सिंघार, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी नेता थे जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हिला कर रख दिया था। दल बदल के समय उमंग सिंघार कमलनाथ के साथ खड़े हो गए थे।

मैं खुद हैरान हूं, वो मेरी अच्छी मित्र थी: उमंग सिंघार 

महिला का नाम सोनिया भारद्वाज उम्र 39 साल निवासी हरियाणा बताया गया है। पुलिस के अनुसार शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है- तुम गुस्से में बहुत तेज हो, अब सहन नहीं कर सकती। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा, मैं खुद हैरान हूं, उसने ऐसा क्यों किया, वो मेरी अच्छी मित्र थी। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भारद्वाज मैडम मामले में जांच चल रही है। उनकी माँ भोपाल आ चुकी है। उनके पिता नहीं है। आज शाम तक मामले में तस्वीर साफ हो जायेगी। 

उमंग सिंघार की महिला मित्र 25 दिन से उनके बंगले में रह रही थी

शाहपुरा टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक शाहपुरा में मकान नं. 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। महिला का पति संजीव अंबाला में रहता है। महिला का 20 साल का बेटा आर्यन है। बताया जाता है कि महिला 25 दिन से उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। वह पहले भी दो बार आ चुकी थी। पुलिस ने बताया, महिला बंगले पर बने ऑफिस में रुकती थी। बंगले पर नौकर गणेश अपनी पत्नी गायत्री के साथ रहता था। उसकी पत्नी ही बंगले की साफ-सफाई और महिला को खाना देने का काम करती थी। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री की सोनिया से दिल्ली में मुलाकात हुई थी।

पुलिस को जब सूचना मिली तब तक सब उतारा जा चुका था

रविवार सुबह महिला गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने यह बात अपने पति को बताई। मामले की जानकारी उमंग सिंघार को दी गई। उन्होंने परिचितों को बंगले पर भेजा। दरवाजा खुलवा कर देखा, तो महिला दरवाजे के ऊपर बनी ग्रिल से बंधे दुपट्‌टे से फंदा बनाकर लटकी थी। जब तक उसे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

सुसाइड नोट में उमंग सिंघार और बेटे का जिक्र

एएसपी राजेश भदौरिया के मुताबिक मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के मुताबिक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में बेटे आर्यन के बारे में लिखा है। साथ ही, उमर सिंघार का भी जिक्र है। उसमें लिखा है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। मामले में पूर्व मंत्री के भी बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग भी जांची जाएगी। पुलिस ने बताया, सोनिया ने सुसाइड नोट में अपने बेटे का जिक्र करते हुए लिखा- मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर पाई। जान दे रही हूं। आई लव यू।

इधर, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा, मैं 3 दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में था। कोरोना मरीजों की सेवा कर रहा था। मुझे आज ही जानकारी मिली और मैँ तत्काल भोपाल आ गया। मैं खुद हतप्रभ हूं कि उसने ऐसा क्यों किया। वो मेरी बहुत अच्छी मित्र थी।

17 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !