GWALIOR में MBA स्टूडेंट की जहर खाने से मौत - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में MBA के एक छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। घटना महारापुरा के आदित्यपुरम इलाके की है। शाम से ही छात्र उदास बैठा था। कुछ देर बाद कमरे में जाकर जहर खा लिया। जब परिजन अंदर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर के उपचार के बाद उसने रविवार दोपहर दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।   

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी 22 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र योगेन्द्र सिंह तोमर MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) का फाइनल ईयर का छात्र था। शनिवार शाम को वह बाहर से टहलकर घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पता लगा कि उसने जहर खाया है। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। पर लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रविवार दोपहर उसने उपचार के दौरान आखिरी सांस ली। उसकी मौत की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि छात्र ने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया है। पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को ऐसा पता लगा है कि छात्र ने जब यह कदम उठाया उससे पहले वह उदास देखा गया था। अब पुलिस उसकी खुदकुशी के कारणों का पता लगाने उसके मोबाइल को निगरानी में लेकर जांच करेगी। कहीं मौत से पहले उसने किसी से आखिरी बार बात तो नहीं की थी।

03 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !