BHOPAL में सूअर युवक का शव खा गए, गुरुवार शाम से लापता था - MP NEWS

भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक युवक को सूअरों ने घसीट-घसीट कर नोंच खाया। सूअरों ने युवक का चेहरा और शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह खा लिया। युवक कोलार से गुरुवार शाम से लापता था।     

यह घटना उस कोलार क्षेत्र में हुई, जहां सख्त लॉकडाउन है। पुलिस चौकसी कर रही है, इसके बाद भी उन्हें पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।सुबह लोगों ने सूअरों को शव को खाते देखने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूअरों को भगाया। युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक शराब पीने का आदी थी। आशंका है कि वह शराब के नशे में गिर गया हो और सूअरों ने उसे नोंच खाया। हालांकि पुलिस इससे भी इनकार नहीं कर रही है कि हत्या करने के बाद उसका शव फेंका गया हो। पुख्ता कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चल पाएगा।

कोलार पुलिस को शुक्रवार सुबह कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास एक शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने पूरी तरह खा लिया था। मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान दामखेड़ा निवासी 25 साल के मोहन मीणा के रूप में हुई है। वह पुताई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार शाम को इलाके में ही था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। वह रात को भी घर नहीं आया। परिजनों का कहना था कि वह अक्सर इसी तरह घर से गायब हो जाता था, इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्हें लगा कि हमेशा की तरह वह एक-दो दिन में लौट आएगा।

टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया कि शव को बुरी तरह नोंचा जा चुका है। ऐसे में उसकी मौत के बारे में पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस मृतक के परिचितों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

28 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !