मध्यप्रदेश में एक और कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव, जबलपुर रेफर, भरत यादव नए कलेक्टर नियुक्त - MP NEWS

भोपाल
। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर श्री वेद प्रकाश कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। उन्हें गंभीर हालत में सोमवार की रात जबलपुर भेजा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी जगह भरत यादव आईएएस को नरसिंहपुर जिले का प्रभारी कलेक्टर नियुक्त कर दिया है। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले कलेक्टर रोहित सिंह पॉजिटिव हो गए थे। उन्हे पद से हटा दिया गया था। 

बताया गया है कि श्री वेद प्रकाश आईएएस पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। सोमवार की रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें तत्काल जबलपुर रेफर किया गया। सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। नरसिंहपुर के डॉक्टरों का कहना है कि रात में अचानक उनका बुखार बढ़ गया था। सीटी स्कैन करने पर इंफेक्शन फैलता हुआ दिखाई दिया। 

पूर्व मंत्री जालम सिंह भी संक्रमित

नरसिंहपुर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जालम सिंह मेट्रो अस्पताल में हैं, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इससे पहले झाबुआ में कलेक्टर रोहित सिंह, डिस्ट्रिक्ट जज राजेश गुप्ता और एडिशनल एसपी सहित 22 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे। 

20 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!