नदी में डूब रहा है भारत का एक जिला, 2030 तक गायब हो जाएगा - GK IN HINDI

पर्यावरण और प्रकृति मनुष्यों के द्वारा किए जा रहे हैं कामों की प्रतिक्रिया नियमित रूप से दे रहे हैं। 1250 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ एक जिला धीरे-धीरे नदी में डूबता चला जा रहा है। अनुमान लगाया गया है कि यदि प्राकृतिक घटनाएं इसी प्रकार घटित होती रही तो यह जिला 2030 तक गायब हो जाएगा। कितनी आश्चर्यजनक बात है कि जमीन के टुकड़े को 8 सितंबर 2016 को जिले के रूप में मान्यता दी गई थी। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। शायद यह दुनिया का एकमात्र जिला होगा जो मात्र 14 साल में खत्म हो जाएगा।

इस जिले का नाम है माजुली (माजोली) जो असम राज्य का हिस्सा है। माजुली ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में एशिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के ए.जे. मिफेट मिल्स के सर्वेक्षण अनुसार 1853 में इसका कुल क्षेत्रफल 1246 वर्ग किमी (४८३ वर्ग मील) था। मनुष्य ब्रह्मपुत्र नदी के साथ छेड़छाड़ करते गए और उसका असर इस द्वीप पर साफ दिखाई देता रहा। 20वीं सदी की शुरुआत में इसका क्षेत्रफल घटकर 880 वर्ग किलोमीटर रह गया था और 2014 में 352 वर्ग किलोमीटर ही बचा है। 2020 की स्थिति में इस द्वीप में कुल 150 गांव हैं और लगभग दो लाख आबादी है। यह असम राज्य का 35 वां जिला है। 

माजुली पर्यटन के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है

गर्मी: माजुली में गर्मी के मौसम मार्च से जुलाई अंत तक होता है। इस समय यहाँ काफी गर्मी होती है। यदि आपको गर्मी के मौसम में प्रकृति के सीधे संपर्क में रहना पसंद है तो आपके लिए यह समय सबसे अच्छा है।

सर्दी: सर्दियों के मौसम नवंबर से शुरू होता है और फरवरी तक रहता है। बारिश कम या नहीं के बराबर होती है। प्रमुख उत्सव तथा त्यौहारों को सर्दियों के मौसम में आयोजित किया जाता हैं जब मौसम शांत और सुखद होता है। यदि आप किस नदी द्वीप के उत्सव त्यौहार और संस्कृति से परिचित होना चाहते हैं तो यह समय पर्यटन के लिए सबसे उचित है। 

मानसून: माजुली में मानसून का मौसम जुलाई के आसपास शुरू होता है और अगस्त तक रहता है, और इस समय बाढ़ का तांडव अपने चरम सीमा पर होता है। इस समय इस द्वीप पर रहना अपनी जान को जोखिम में डालने के बराबर है, क्योंकि बाढ़ के समय द्वीप पर पानी भर जाता है और लोगों को छतों पर रहकर बाढ़ का पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !