INDORE में दुल्हन को घर लाकर दूल्हे ने जहर खाया - MP NEWS

इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक युवक शादी के दूसरे दिन ही जान देने की कोशिश की। युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को रिसेप्शन था, लेकिन लाॅकडाउन की वजह से सोमवार के लिए टाल दिया गया था। युवक की हालत स्थिर है। 

चंदन नगर निवासी सैफ अली की शनिवार को मल्हारगंज में शादी थी। रविवार को दुल्हन के साथ वह घर लौटा। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगी। परिवार वाले उसे आनन-फानन में महाराजा यशवंतराव (MY)अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसने जहर खाया है। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पूछताछ में सैफ के परिजनों ने बताया कि रविवार को शादी का रिसेप्शन था। लॉकडाउन की वजह से सोमवार को रिसेप्शन तय किया गया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। उसने जहर क्यों खाया है, इसका कारण उन्हें नहीं पता है।

05 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !