CHHATARPUR SDM व DAMOH में BJP के पूर्व जिलाध्याक्ष की कोरोना से मौत - MP NEWS

छतरपुर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एसडीएम संतोष चंदेल की मौत हो गई है। इन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट करके हैदराबाद ले जाया गया था। दमोह के पूर्व भाजपा जिलाध्याक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। चार बड़े शहरों में संक्रमण की दर फिलहाल कम होती दिख रही है।  

इंदौर को छोड़ कर तीन शहरों भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में थोड़ी राहत है। यहां 24 घंटे में नए केस से ज्यादा स्वस्थ होकर लोग घर गए हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा यह अंतर 185 का है।  इन 4 बड़े शहरों में 5302 नए केस और 4026 स्वस्थ हुए हैं, जबकि 26 मरीजों की मौत हुई है। इंदौर सबसे ज्यादा 1811 नए संक्रमित मिले हैं और 1208 डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद भाेपाल में 1735, ग्वालियर में 980 और जबलपुर में 776 नए केस आए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा जबलपुर में 8 मौतें दर्ज की गई हैं।
 
भोपाल में मौतों की संख्या पर अब भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक दो श्मशान घाट और एक कब्रिस्तान में 195 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें से 139 का कोविड प्राेटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 5 मौतें कोविड से दर्ज की गईं। राजधानी में 24 घंटे में 1735 नए केस सामने आए हैं। हालांकि इससे ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या दर्ज की गई। यहां 1 हजार 921 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं।

30 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !