एक पेड़ जो कुतुब मीनार से भी ऊंचा है, Do You Know कहां स्थित है और कितना ऊंचा है

हर इंसान का सपना होता है कि एक दिन उसका अपना घर हो। लोग बड़े जतन से अपना घर बनाते हैं। आजकल ज्यादातर लोग घर बनाते समय उसके आसपास पेड़ काट देते हैं और पूरा ध्यान रखते हैं कि कम से कम मेहमानों और बेडरूम के लिए एयर कंडीशनर हो। आज हम आपको बताएंगे कि बेडरूम में अच्छी नींद के लिए क्या जरूरी है, एयर कंडीशनर या फिर एक पेड़। 

सीधे पॉइंट पर आते हैं, और आप जानकर चौक जाएंगे कि एक पेड़ अपने आसपास के क्षेत्र में इतनी ठंडक पैदा करता है जितनी एक एयर कंडीशनर लगातार 20 घंटे चलने पर पैदा कर सकता है। यदि आप के मेहमानों के कमरे के नजदीक कोई पेड़ है तो आपको भरी गर्मी में भी AC चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन यदि खुला मैदान है तो फिर एयर कंडीशनर भी आपको कोई फायदा नहीं पहुंचा पाएगा।

पेड़ों के बारे में कुछ खास बातें 
1. पर्यावरण को साफ करने के मामले में वृक्ष जितना पुराना होता है उतना ही ज्यादा काम करता है। 30 साल पुराना वृक्ष नए लगाए गए वृक्ष की तुलना में 70 गुना ज्यादा काम करता है।
2. दुनिया के 80 प्रतीशत जंगल काट दिए गए है। अंग्रेजों के आने से पहले उत्तर भारत भी ज्यादातर जंगलो से घिरा हुआ था।
3. एक साधारण पेड़ प्रतिदिन पाँच मनुष्यों के सांस लेने जितनी ऑक्सीजन की पूरती करता है।

4. एक पेड़ एक साल में जितनी कार्बन सोखता है उतनी कार्बन एक कार 41,600 किलोमीटर चलने के बाद पैदा करती है।
5. एक पेड़ अपने पूरे जीवन काल के दौरान लगभग 1000 किलो कार्बनडाईआक्साइड सोखता है।

6. भारत के वैज्ञानिक श्री जगदीस चंदर बोस जी ने सबसे पहले एक ऐसा यंत्र बनाया था जो कि पेड़ों का बढ़ना माप सकता है। यह उपकरण उन्होंने मात्र 300 रूपए के साज-समान से बनाया था जिसे कि क्रैसकोग्राफ नाम दिया गया। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरूषकार भी मिला था। वह एशिया के सर्वप्रथम वैज्ञानिक थे जिन्हें कि नोबेल पुरूषकार मिला था।

7. अध्ययनों से पता चला है कि पौधे सेहत में सुधार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। एक मरीज जो कि अस्पताल के कमरे से हरे-भरे पेड़ों को देखता है उसकी तबीयत में जल्दी-जल्दी सुधार होता है।

8. क्या आप जानते है कि पेड़ कभी भी बड़ी उम्र की वजह से नही मरते हैं। वह हमेशा बीमारी, कीड़ो जा फिर मनुष्य की वजह से ही मरते है अन्यथा यह कभी भी नही मरते। कलकत्ते में एक वृक्ष है जिसकी आयु 2000 साल से ज्यादा है। अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में भी एक पवित्र वृक्ष है जिसकी आयु भी कुछ सौ वर्ष है।

9. पेड़ अपनी 10% खुराक मिट्टी से जबकि 90% हवा से लेते है।
10. विश्व भर में पेड़ो की 20,000 प्रजातियां पाई जाती है। भारत में सबसे ज्यादा प्रजातीयां पाई जाती है। अमरीका दूसरे स्थान पर है।

11. क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित पेड़ (सिक्वा सैंपरविरेंस (Sequoia sempervirens)) रेडवुड नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 115.85 मीटर है। दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार से भी ऊंचे इस पेड़ की तुलना कुछ और चीजों से करें तो पाएंगे कि यह अमेरिकी संसद भवन और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी कहीं ज्यादा ऊंचा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !