MP: गुरुद्वारे में मंत्री और कांग्रेस नेता के बीच विवाद, वीडियो वायरल - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस नेता भगवान सिंह के बीच गुरुद्वारा हाजूखेड़ी परिसर में विवाद हो गया। गुरुद्वारा में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पहले से मौजूद थे और बाद में कांग्रेस नेता भगवान सिंह आ गए। दोनों के बीच विवाद के बाद का वीडियो (20 सेकंड) वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना मुंगावली विधानसभा के ग्राम हाजूखेड़ी की है। ईसागढ़ निवासी कांग्रेस नेता भगवान सिंह ने स्थानीय थाने में शिकायत करते हुए दावा किया है कि सिख समाज के साथ बदसलूकी की गई एवं उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सिख समाज एवं गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत, ज्ञापन या बयान सामने नहीं आया है।  घटना शनिवार सुबह 11:00 बजे की है। शिकायत में भगवान सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव पहले से मौजूद थे। वह अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आया था। यहीं पर चुनाव प्रचार को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

व्यक्तिगत विवाद को सामाजिक बनाने की कोशिश 

मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस नेता भगवान सिंह के बीच के व्यक्तिगत विवाद को सामाजिक और चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में मंत्री चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं परंतु सिख समाज के प्रति कोई अपशब्द सुनाई नहीं दे रहा लेकिन सुबह से कांग्रेस के तमाम नेता वीडियो को इस तरह से वायरल कर रहे हैं जैसे मंत्री ने सिख समाज को देख लेने की धमकी दी हो। मजेदार बात यह है कि देर शाम तक कांग्रेस के नेताओं पर भरोसा करके किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया व्हीकल ने इस वीडियो को उस तरह से रिलीज नहीं किया जिस तरह से कांग्रेस के नेता कोशिश कर रहे हैं।

17 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!