MP CORONA: 25 मरीजों की मौत, 1570 पॉजिटिव, 2161 डिस्चार्ज - UPDATE NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की सरकारी रिपोर्ट में मरीजों की मौत का आंकड़ा छोड़कर शेष सभी आंकड़े आज भी संतोषजनक हैं। यदि इंदौर और भोपाल की बात छोड़ दें तो मध्य प्रदेश के शेष जिलों में स्थिति सुधार की ओर दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 25 नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई। 1570 लोक पॉजिटिव पाए गए और 2161 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किया गया।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 06 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 6 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
25830 सैंपल की जांच की गई।
186 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
24260 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1570 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
25 मरीजों की मौत हो गई।
2161 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 138668 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2488 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 118039 
6 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 18141

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 06 OCTOBER 2020 

अमेरिका में वैज्ञानिक गांजे से कोरोनावायरस संक्रमण को खत्म करने की दवा बना रहे हैं। वह ऐसी दवा बना रहे हैं जिस के उपयोग से संक्रमित मरीज को गंभीर हालत में मृत्यु से बचाया जा सकता है। इस दवा के लिए फाइनल ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। 
भारत के कई इलाकों में कोरोना के साथ फ्लू का प्रकोप भी देखा जा रहा है। दोनों के लक्षणों में पर्याप्त अंतर है। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि दुनिया के 10% लोग यानी प्रत्येक 100 में से 10 व्यक्ति या प्रत्येक 10 में से एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित हुआ है। 
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 2 सप्ताह से भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम चल रही है। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 
राहुल गांधी की रैली में मौजूद रहे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्दू पॉजिटिव पाए गए हैं। 
पूरे देश में संक्रमण की दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह लगभग 30% है। 24 घंटे में संक्रमित नागरिकों की संख्या घटकर 61000 हो गई है। 
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फेस मास्क ही लोगों को संक्रमित होने से बचा रहा है। 




06 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !