INDIA सरकारी गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस घोषित - NATIONAL BUSINESS NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
भारत सरकार ने सरकारी गोल्ड बॉन्ड 2020-21 (सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड) के लिए इश्यू प्राइस घोषित कर दिए हैं। इसे आप सोने का समर्थन मूल्य भी कह सकते हैं। यदि आपके पास पुराने गोल्ड बॉन्ड है तो आप बेच सकते हैं और यदि बैंक FD के अलावा किसी सरकारी और सिक्योर स्कीम में सेविंग इन्वेस्ट करने का मूड है तो गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका आपके सामने है।

भारत सरकार की अधिसूचना संख्या 4 (4)-बी (डब्ल्यू एंड एम)/2020 दिनांक 09 अक्टूबर 2020 के संदर्भ में, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 (सीरीज-VII) को निपटान तिथि 20 अक्टूबर 2020 के साथ 12 से 16 अक्टूबर 2020 की अवधि के लिए खोला जाएगा। इस खरीद अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये (पांच हजार इक्यावन रुपये) प्रति ग्राम होगा, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उनकी प्रेस विज्ञप्ति में भी दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित किया जायेगा।   

भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार ने उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से प्रति ग्राम 50 रुपये (पचास रुपये मात्र) की छूट की अनुमति देने का फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से किया जाता है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,001 रुपये (पांच हजार एक रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा।

11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!