BHOPAL: लड़की को रात 1:30 बजे घर से उठा ले गई हुक्का गैंग, मामला दर्ज - MP NEWS

0
भोपाल।
 मप्र की राजधानी भोपाल में संचालित हुक्का बार तक नाबालिग छात्राओं और लड़कियों को पहुंचाने के लिए गिरोह सक्रिय है। एक ऐसे ही गिरोह के चंगुल में फंसी 16 साल की नाबालिग छात्रा ने छूटने के बाद इसका खुलासा किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में नामजद एक आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी देर रात एक अन्य लड़की की मदद से उसे घर से उठा कर ले गए थे। दोपहर बाद पीड़िता की मां और बुआ ने टीटी नगर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की।

माता मंदिर टीटी नगर में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा दसवीं की पढ़ाई करती है। उसके परिजनों ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात करीब साढ़े तीन बजे एक कार से उनकी बेटी घर पहुंची। वह परेशान थी। उन्होंने जब उससे पूछा, तो उसने कहा कि कोलार में रहने वाला यश से उसकी पहचान है।

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि यश ने ही उसे रात 1:30 बजे मिलने बुलाया था। उसके साथ तीन-चार और अन्य लड़के और एक लड़की थी। वह उसे घुमाने के बहाने घर की खिड़की से निकाल कर ले गए थे। वह उसे हुक्का बार ले जाते हैं। बेटी की बात सुनने के बाद मां अपनी ननद के साथ शनिवार दोपहर टीटी नगर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यश चौधरी नाम के लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि शिकायत सुनने के दौरान टीटी नगर थाने में कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। पुरुष अधिकारी ने ही शिकायत ली और एफआईआर की। उन्होंने अन्य लोगों को आरोपी नहीं बनाया है, जबकि इस मामले में एक लड़की लगातार बेटी को बहला-फुसलाकर हुक्का ले जाने का काम कर रही थी। कुछ लड़के उससे कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। वह फाइनल ईयर की पढ़ाई करती।

नाबालिग की मां ने आरोप लगाए कि आरोपी उसके साथ उसकी बड़ी बेटी को भी हुक्का बार में ले जाना चाह रहे थे। उन्होंने उससे कहा था कि अगली बार तुम अपनी बड़ी बहन को भी साथ लाना। उन्होंने हुक्का बार में लड़कियों को पहुंचाने के लिए गैंग सक्रिय होने के आरोप लगाए। इससे पहले पुलिस की कार्रवाई में कुछ लड़कियों स्कूल और कॉलेज की बच्चियों और लड़कियों को हुक्का बार और ड्रग्स आदि का नशा करने के लिए फंसाती हैं। क्राइम ब्रांच को अशोका गार्डन में रहने वाली कुछ ऐसी ही लड़कियों की तलाश भी है।

10 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!