CM शिवराज सिंह ने घुटनों पर बैठकर किसे और क्यों प्रणाम किया, पढ़िए - MP NEWS

भोपाल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सभी ने देखा होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भरे मंच पर घुटनों के बल बैठकर जनता को प्रणाम और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे रहे हैं। लोग इस घटना को अपने अपने तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं और समीक्षा कर रहे हैं परंतु अपन यह समझने की कोशिश करेंगे कि जो घुटनों के बल बैठा था वह केवल शिवराज सिंह चौहान था या मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री भी था। उन्होंने किसे और क्यों प्रणाम किया।

वायरल वीडियो मंदसौर का है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि आज मेरे दिल में आ रहा है कि शिवराज सिंह चौहान घुटनों के बल बैठकर, शीश झुका कर तू मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे। उसके बाद मुख्यमंत्री मंच पर घुटनों के बल बैठे और प्रणाम किया। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर घुटनों के बल बैठकर शीश क्यों झुकाया

यहां सबसे महत्वपूर्ण है मंदसौर और नीमच। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक बड़ा किसान आंदोलन हुआ। किसानों को कंट्रोल करने के लिए फायरिंग कर दी गई जिसमें 6 किसान मारे गए। इस घटना को 'मंदसौर गोलीकांड' के नाम से जाना जाता है। किसानों की राजनीति करने वाली शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते हुए 'मंदसौर गोलीकांड' उनके माथे पर बड़ा कलंक का। उनका अपना आत्मविश्वास कमजोर पड़ गया था। इस घटना ने मध्य प्रदेश में मृतप्राय हो चुकी कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी का काम किया। देखते ही देखते हैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में फिर से खड़े हो गए। नतीजा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन पाई लेकिन मंदसौर और नीमच में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। 

शिवराज सिंह का अपराध बोध खत्म हुआ, इसलिए घुटनों पर बैठकर सिर झुकाकर प्रणाम किया

मंदसौर और नीमच के मतदाताओं ने शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास जताया। यहां से मिले वोटों ने शिवराज सिंह चौहान के भीतर से अपराध बोध खत्म कर दिया। यही कारण था कि शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर और नीमच की जनता को विशेष तरीके से प्रणाम किया और यहां के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

10 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !