मध्य प्रदेश की तरफ ओडिशा के बादल आ रहे हैं, मानसून भी भिगाकर जाएगा - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ है लेकिन मानसून वाले बादल अभी अपने घर वापस नहीं गए हैं। आने वाले 4 दिनों में मानसून के बादल वापस जाएंगे और जाते-जाते रास्ते में जितने भी गांव शहर पड़ेंगे, उन्हें बारिश में भिगाते हुए जाएंगे। इसके अलावा उड़ीसा से भी मध्य प्रदेश की तरफ बादलों के आने की संभावना है।

सरकारी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भाेपाल, रीवा, शहडाेल और जबलपुर में  माैसम (Weather) में आज-कल में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद मध्यप्रदेश के कई हिस्साें से मानसून (Monsoon) की विदाई भी हाेने की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) ने प्रदेश के कई संभागों और जिलों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वही बिजली चमकने के भी आसार है। मौसम विभाग की माने तो इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर सात अक्टूबर को पश्चिमी मप्र में कई स्थानों पर बरसात होगी। 8 अक्टूबर को राजधानी में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इंदौर में 7 अक्टूबर और भोपाल में 8 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। मानसून 10 अक्टूबर के बाद प्रदेश से विदाई ले लेगा। आने वाले 4 से 5 दिनों में भोपाल में जाते हुए बादल बारिश करके जाएंगे। तारीखों में थोड़ा बहुत फेरबदल हो सकता है।

पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान होशंगाबाद और ग्वालियर में दर्ज किया गया और सबसे कम दतिया में दर्ज किया गया। मानसून विदाई की ओर है, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक प्रदेश भर से मानसून की विदाई हो जाएगी। गुजरात में बने चक्रवात के कारण हल्के हल्के बादल छाए रहेंगे। रात को मौसम ठंडा बना रहेगा, हालांकि ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बीच होगी और दिसंबर के मध्य या तीसरे हफ्ते में कोल्ड डे  की शुरुआत हो जाएगी। चौथे सप्ताह में शीत लहर चलना शुरू हो जाएगी। 

IMD के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछारों के आसार
रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों।
गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना
रीवा और शहडोल संभागों जिलों में , सिवनी, मंडला, बालाघाट जिले में भी।

07 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !