INDORE 24 घंटे में 408 पॉजिटिव मिले, प्राइवेट में लूट, सरकारी में लाशें सड़ रहीं हैं - INDORE NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार को शहर में 408 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले। यह पहला मौका है जब एक दिन में 400 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। और वो भी तब जब प्राइवेट अस्पतालों में लूट की खबरें लगातार आ रहीं हैं और सरकारी अस्पताल में लाशें सड़ने के समाचार आने लगे हैं। इसे मिलाकर शहर में अब तक 19 हजार 125 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 

शुक्रवार को 3,476 सैंपलों की जांच हुई। यानी संक्रमण दर 11.73 प्रतिशत रही। राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होकर घर लौटने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को 14 हजार 521 पहुंच गया है। शुक्रवार को बीमारी से सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी मृतकों की उम्र 60 से 85 साल के बीच थी। इसे मिलाकर कोरोना से मौत का आंकड़ा 492 पर पहुंच गया है। 

शुक्रवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शहर में अब तक 2 लाख 68 हजार 128 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें 19 हजार 125 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यानी कुल संक्रमण दर 7.13 है। वहीं मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत हो गई है।

19 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !