BHOPAL में मां ने ही मासूम किंजल को पानी डुबोकर मार डाला - MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाले मामले में निर्दयी मां ने ही अपनी एक महीने की बेटी किंजल की हत्या की थी। पूछताछ के बाद संदेह के घेरे में आई मां ने खुद ही इसे कबूल कर लिया। बेटे की चाहत में उसने मासूम को पानी की टंकी में डुबोकर तड़पा-तड़पा कर मार डाला। अब गिरफ्तारी से बचने के लिए वह जादू-टोना होने के नाम पर अस्पताल में भर्ती हो गई है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों को भी संदेह हो गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि उस पर जादू-टोना है।  

डीआईजी इरशाद वली के अनुसार एक महीने पहले ही 21 वर्षीय सरिता को बेटी किंजल हुई थी। वह बेटा नहीं होने से दुखी थी। बुधवार को रोजाना की तरह घर के सभी 11 सदस्य सरिता को छोड़कर खेत पर चले गए। दोपहर करीब 11 बजे सरिता ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने बताया कि किंजल कहीं मिल नहीं रही है। लोगों को लगा कि हो सकता है कि कोई जानवर ले गया हो गया हो। पुलिस ने भी उसकी तलाश की।

इस दौरान बच्ची का शव में पानी की टंकी में मिल गया। वह पानी में डूबी हुई थी। पोस्टमार्टम में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई। सरिता पर ही पहला संदेह था। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सरिता पर जादू टोना है। ऐसे में संदेह और बढ़ गया। सख्ती से पूछताछ के बाद सरिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सरिता पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करती रही। उसका कहना है कि भूत आया है। बेटी के होने के कारण उसे सभी ताना देते थे। उसे भूत आते हैं। हवा चलती है। उसने बेटी को पीने के पानी की टंकी में डुबोकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। इसके बाद उसने ही शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया। पुलिस से बात करते-करते वह कई बार बेहोश हुई। ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेहरिया खजूरी गांव निवासी सचिन मेवाड़ा किसान हैं। खजूरी थाने के विवेचना अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि सचिन की करीब एक साल पहले 21 साल की सरिता से शादी हुई थी। किंजल उनकी पहली संतान थी। बेटी का जन्म होने के बाद से ही घर में सब खुश नहीं थे। घटना के वक्त सिर्फ वह और किंजल ही घर पर थे। घर में किसी के आने-जाने की जानकारी भी नहीं मिली। इसी कारण सबसे पहला शक सरिता पर ही गया था। अब तक जांच में किंजल की हत्या में किसी और का हाथ नहीं आया है। हालांकि अभी जांच की जा रही है।

18 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!