मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती, तमाम विवादों के बीच नए नोटिफिकेशन की तैयारी , Madhya Pradesh Teacher Recruitment

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 16 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश में एक तरफ पिछली परीक्षाओं के अभ्यर्थी रिजल्ट और वेटिंग क्लियर करने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय ने नई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा द्वारा शिक्षकों की वैकेंसी ओपन

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कर्मचारी चयन मंडल भोपाल को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की वैकेंसी की आधिकारिक जानकारी भेज दी गई है। टोटल 5000 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें से 3000 प्राथमिक शिक्षक और 2000 माध्यमिक शिक्षक होंगे। अपर संचालक श्री केके द्विवेदी ने इस जानकारी की पुष्टि की है। 

मध्य प्रदेश में शिक्षक चयन परीक्षा वर्ग दो और वर्ग तीन की तैयारी शुरू

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वह शिक्षक चयन परीक्षा की प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर रहे हैं। यदि स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सब कुछ सामान्य रहा तो जुलाई के महीने में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। यदि समय पर परीक्षा का आयोजन और रिजल्ट जारी हो गए, कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी तो शिक्षा सत्र 2027-28 में शिक्षकों की पद स्थापना हो जाएगी। 

अभी तो पिछली वाली परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया 

अधिकारियों के बयान और ड्राफ्ट के शब्दों के अलग, वास्तविक चित्र कुछ और है। पिछली बार जो प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा हुई थी उसका रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हो पाया है। कैंडीडेट्स रिजल्ट के लिए आंदोलन करने पर मजबूर है। 70000 से अधिक वैकेंसी होने के बाद भी सिर्फ 13 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया था और उसका रिजल्ट आज तक घोषित नहीं किया गया है। कैंडिडेट्स को डर है कि कहीं कोई घोटाला तो नहीं हो रहा है। रिजल्ट के लिए 18 फरवरी को एक बार फिर प्रदर्शन किया जाएगा। 

मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती से संबंधित सभी छोटे-बड़े अपडेट के लिए कृपया हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब कीजिए। यहां वह अपडेट भी दिए जाएंगे जो वेबसाइट पर पब्लिश नहीं होंगे। टेलीग्राम चैनल की लिंक नीचे दी गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!