मध्य प्रदेश बेकाबू कोरोना: 874 पॉजिटिव, 12 मौत, पॉजिटिविटी रेट 6.4% / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मौजूद तमाम विशेषज्ञ अपनी पूरी क्षमताओं का उपयोग कर चुके हैं परंतु कोरोनावायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा। आज की सरकारी रिपोर्ट में 874 नागरिक कोविड-19 पॉजिटिव बताए गए हैं। मध्यप्रदेश में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 12 मरीजों की मौत के साथ आज का पॉजिटिविटी रेट 6.4 प्रतिशत (प्रत्येक 100 में से 6.4 पॉजिटिव) हो गया। जो मध्य प्रदेश के सामान्य 2% से 3 गुना से ज्यादा है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 26 JULY 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 26 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
13752 सैंपल की जांच की गई। 
168 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
12878 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 
874 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
12 मरीजों की मौत हो गई। 
644 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 27800
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 811
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 19132
26 जुलाई 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 7857
26 जुलाई 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 2994 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

सरकारी रिपोर्ट कहती है कि हालत बेहद चिंताजनक है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों के पास जितना भी ज्ञान और अनुभव था उसका उपयोग हो चुका है। 
मरीजों की मौत के मामले में पिछले कुछ दिनों से भोपाल में वही हो रहा है जो पहले इंदौर में होता था। हर रोज लगभग 4 मरीजों की मौत सरकारी रिपोर्ट में दिखाई दे रही है। 
इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर मध्य प्रदेश के 4 सबसे ज्यादा संक्रमित इलाके हैं। इनके अलावा मुरैना और उज्जैन गंभीर रूप से महामारी की चपेट में है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि जिन शहरों में बाहरी लोगों की आवाजाही ज्यादा है वहां संक्रमण भी ज्यादा है। 
शहरों को लॉक डाउन करने से ज्यादा जरूरी है, जिलों की सीमाएं सील कर दी जाए। सीमाओं पर पहरा जितना बढ़ाया जाएगा, कोरोनावायरस शायद उतना ही नियंत्रित होता चला जाए।



26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !