भोपाल, 27 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
जारी आदेश क्रमांक E-1/0030/2026-O/oDSKarmik-01(GAD) के तहत स्थानांतरित अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदों पर पदस्थ किया गया है।
श्रीमती प्रतिभा पाल, भाप्रसे (2012): वर्तमान में कलेक्टर, जिला-सागर के पद पर कार्यरत थीं। इन्हें अब प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल पदस्थ किया गया है (अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन के समकक्ष)।
श्रीमती नेहा मीना, भाप्रसे (2014): वर्तमान में कलेक्टर, जिला-सिवनी के पद पर पदस्थ थीं। इन्हें कलेक्टर, जिला-देवास बनाया गया है।
श्री दिलीप कुमार यादव, भाप्रसे (2014): वर्तमान में प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के पद पर कार्यरत थे। इन्हें कलेक्टर, जिला-सागर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री ऋतुराज, भाप्रसे (2015): वर्तमान में कलेक्टर, जिला-देवास के पद पर तैनात थे। इन्हें उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।
श्रीमती अंजू अरूण कुमार, भाप्रसे (2017): वर्तमान में उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के रूप में कार्यरत थीं। इन्हें कलेक्टर, जिला-सिवनी पदस्थ किया गया है।


