भोपाल, 27 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 4 भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 27 अक्टूबर 2026 को गृह विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता के हस्ताक्षर और आदेशानुसार जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
गृह विभाग (वल्लभ भवन, भोपाल) द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ-1/1/41/0008/2026-B-2-02(HOM) के तहत राज्य शासन ने अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदों पर पदस्थ किया है।
- श्री अनुराग सुजानिया, भा.पु.से. (2014): वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला-सागर के पद पर पदस्थ हैं। इन्हें अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है।
- श्री संजीव कुमार सिन्हा, भा.पु.से. (2016): वर्तमान में सेनानी 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर में कार्यरत हैं। इन्हें पुलिस अधीक्षक, जिला-सागर पदस्थ किया गया है।
- श्री पुनीत गहलोत, भा.पु.से. (2017): वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास के पद पर तैनात हैं। इन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री आदित्य मिश्रा, भा.पु.से. (2018): वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, जिला-बालाघाट के पद पर कार्य कर रहे हैं। इन्हें पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास के पद पर पदस्थ किया गया है।


