मध्य प्रदेश कोरोना: 7553 एक्टिव केस, 791 मौतें, 14 जिलों में महामारी, 50 जिलों में संक्रमण/ MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। सरकारी दस्तावेजों में फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील होती रही लेकिन शिवराज सिंह सरकार के मंत्री सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क का खुला उल्लंघन करते रहे। इसके कारण जनता ने भी कोरोना गाइडलाइन को गंभीरता से नहीं लिया और स्थिति यह हो गई कि मध्य प्रदेश में आज की तारीख में 7553 एक्टिव केस, 791 लोगों की मौत, 14 जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस और 50 जिलों में 10 से ज्यादा एक्टिव केस सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो गए हैं। 15 जुलाई से पहले तक अपनी पीठ थपथपा ने वाली सरकार ने राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के दर्जनों इलाके लॉक डाउन कर दिए हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 24 JULY 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 24 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
11286 सैंपल की जांच की गई। 
127 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
10550 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 
736 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
11 मरीजों की मौत हो गई। 
507 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 26200
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 791
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 17866
24 जुलाई 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 7553
24 जुलाई 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 2839 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

भोपाल गंभीर स्थिति तक पहुंच गया है। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बिस्तर नहीं है। सरकार ने 10 दिन का लॉक डाउन कर दिया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार भोपाल में एक्टिव केस की संख्या 1481 
इंदौर में एक्टिव केस की संख्या 1705 लेकिन लॉक डाउन की स्थिति नहीं क्योंकि अस्पतालों में अभी भी जगह खाली है। 
7 दिन के लॉक डाउन के बाद भी ग्वालियर की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज 63 पॉजिटिव, 743 एक्टिव केस 
जबलपुर की स्थिति गंभीर होती जा रही है। आज 28 के साथ एक्टिव केस की संख्या 307 हो गई है। 
मध्यप्रदेश का मंदसौर, धार और बड़वानी जिला महामारी की चपेट में आता नजर आ रहा है। यह लास्ट चांस है यदि कंट्रोल नहीं कर पाए तो हालात बिगड़ जाएंगे। 


24 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

इंदौर के उद्योगपति ने पत्नी को संबंध बनाने कारोबारी के पास भेजा, बेटी हुई तो 11 लाख वसूले 
इंदौर लॉकडाउन नहीं होगा चाहे हर रोज 400 पॉजिटिव मिलें 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
शिक्षक भर्ती के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग से रोस्टर जारी कराने मंत्री को ज्ञापन सौंपा 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
MP BOARD 12th RESULT DATE / एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 
IFMIS में अटके कर्मचारियों के वेतन एवं इंक्रीमेंट के लिए कर्मचारी कांग्रेस का ज्ञापन

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !