मध्य प्रदेश कोरोना: भोपाल से गुड न्यूज़, मुरैना में त्राहिमाम, सागर बेलगाम / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से पीड़ित नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक्टिव मामलों की संख्या 2600 से पार हो गई है। राजधानी भोपाल से गुड न्यूज़ है मात्र 25 पॉजिटिव मिले और 105 डिस्चार्ज किए गए लेकिन 3 मरीजों की मौत राहत की सांस लेने नहीं देती। मुरैना में त्राहिमाम के हालात हैं। 59 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 245 हो गए। सागर भी बेलगाम होता नजर आता है। एक्टिव मामलों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई। सागर चौथा जिला है जहां एक्टिव मामलों की संख्या 100 से ज्यादा है। इंदौर के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 30 JUNE 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 30 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9855 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 139 रिजेक्ट हो गए। 9636 नेगेटिव लेकिन 223 पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कुल संक्रमित नागरिकों की संख्या 13593 हो गई है। 8 मरीजों की मौत के साथ कुल मरने वाले लोगों की संख्या 572 और 196 डिस्चार्ज के साथ महामारी से बचकर स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 10395 हो गई है। आज की तारीख में मध्यप्रदेश में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार संक्रमित नागरिकों की संख्या 2626 है। 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्यप्रदेश में शायद पहली बार लगभग 10,000 सैंपल की जांच की गई। 
पॉजिटिव मामलों का औसत 2.26 प्रतिशत रहा है। 
मध्य प्रदेश में सबसे गंभीर स्थिति मुरैना की है। यहां एक्टिव केस की संख्या 245 हो गई है। माना जा रहा है कि मुरैना के कारण ग्वालियर और भिंड में भी संक्रमित नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। 
ग्वालियर में 14 पॉजिटिव के साथ एक्टिव मामलों की संख्या 83 हो गई। 
भिंड में 12 पॉजिटिव के साथ एक्टिव मामलों की संख्या 85 हो गई। 
मध्यप्रदेश का सागर चौथा ऐसा जिला है जहां एक्टिव मामलों की संख्या 100 से ज्यादा (101) है। 




30 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ी, शादी में 300 से ज्यादा शामिल, 80 से ज्यादा बीमार
मध्य प्रदेश में राजनीतिक तनाव: मंत्रियों की लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई
मंडला जिला पंचायत आफिस में महिला कर्मचारी की नृशंस हत्या

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !