तबलीगी जमात में भोपाल आए 87 लोगों के खिलाफ FIR, एक दर्जन महिला जमाती लापता | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मरकज मस्जिद निजामुद्दीन में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इस्लाम के प्रचार के लिए भोपाल आए तबलीगी जमात के 87 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी को भोपाल शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने का जिम्मेदार माना गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल यह सभी लोग विभिन्न मस्जिदों में क्वारैंटाइन किए गए हैं। इसके तत्काल बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भोपाल समेत प्रदेशभर में अब तबलीगी जमात के उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है जिन्होंने प्रशासन से अपनी जानकारी छुपाई। इसके संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिए थे। मुख्यमंत्री ने जमातियों और संक्रमित लोगों से स्वयं आगे आकर जानकारी देने को कहा था लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एफआईआर करने के निर्देश दिए। 

भोपाल में 64 विदेशी, 10 दूसरे राज्यों के और 13 लोकल क्वारैंटाइन है

जानकारी के अनुसार, भोपाल में जो जमाती क्वारैंटाइन किए गए हैं उनमें 64 विदेशी, अन्य राज्यों के 10 जमाती और इनका स्थानीय स्तर पर सहयोग करने वाले 13 लोगों की पहचान होने के बाद क्वारैंटाइन किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन का दावा है कि यह जमाती शहर की विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर रहे और स्थानीय लोगों की मदद से घनी बस्तियों में समूह के तौर पर घूमकर धार्मिक प्रचार किया। इसके बाद जमातियों ने लोगों को मस्जिदों में बुलाया और लंबी बैठकें की। जमाती शहर में अलग-अलग बस्तियों में करीब एक हजार से ज्यादा लोगों से मिले। स्थानीय लोग जाने या अनजाने में अपने परिवार और अन्य लोगों के संपर्क में आए। 

एक दर्जन महिला जमाती अभी भी लापता

पुलिस को जमातियों की सही संख्या भी पता नहीं चल पाई है। वहीं, भोपाल आईं करीब एक दर्जन से अधिक महिला जमातियों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है। 

31 जमाती और इनके संपर्क में 33 लोग संक्रमित चेन का पता नहीं

शहर में जो जमाती क्वारैंटाइन किए गए थे उसमें से 20 विदेशी जमाती, 11 अन्य राज्यों और इनके संपर्क में आए शहर के 33 लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनके संपर्क में आए 300 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ये भी पता चला है कि इन लोगों ने जो जानकारी दी है, उसे पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजधानी में एक हफ्ते में जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है ये कम्युनिटी ट्रांसमिशन का नतीजा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी भोपाल में कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात से इंकार कर रहा है। 

10 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी जा रहीं खबरें

पत्नी को धर्मपत्नी क्यों कहते हैं, क्या कोई लॉजिक है या बस मान-सम्मान के लिए 
यदि एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में अपने साथी पर गोली चलाए तो क्या होगा, पढ़िए 
जबलपुर में कोकिला रिसोर्ट सहित तीन होटल डॉक्टर्स और नर्सों के लिए अधिग्रहित 
छिंदवाड़ा में पहचान छुपा कर रह रहे थे चार जमाती
भोपाल में AIIMS के 2 डॉक्टरों को पुलिस ने पीटा, एक आरक्षक लाइन अटैच 
मध्य प्रदेश के 15 जिलों में 46 इलाके हॉटस्पॉट: जहां आना-जाना प्रतिबंध
कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है
सांसदों की तरह मध्य प्रदेश में विधायकों की विधायक निधि बंद होगी: सीएम शिवराज सिंह
शिवराज के लिए सिरदर्द कम नहीं: COVID-19 के बाद CABINET-26
मध्यप्रदेश में ESMA लागू, पढ़िए आम जनता को इससे क्या फायदा होगा
लॉकडाउन के संदर्भ CM शिवराज की टेबल पर सुलेमान कमेटी की रिपोर्ट
भोपाल में टोटल लॉकडाउन की अवधि बढ़ी 
भाजपा नेता को धक्का देने वाले ADM सस्पेंड, संकट प्रबंधन समूह मीटिंग में हुआ था विवाद
समग्र पोर्टल में दर्ज सभी हितग्राहियों को निशुल्क राशन मिलेगा 
युवक की मौत के बाद आई रिपोर्ट, पॉजिटिव था
ग्वालियर बाजार अब 3 पार्ट में खोलने की तैयारी 
वेंटिलेटर क्या होता है, क्या इससे कोरोना वायरस मर जाता है
हाई कोर्ट में वकील ने जज को कोरोना संक्रमित होने का श्राप दे डाला
लॉकडाउन के बावजूद छिंदवाड़ा में मस्जिद में नमाज पढ़ते सरपंच सहित 40 गिरफ्तार
सीएम शिवराज सिंह ने IIFA-2020 की राशि कोरोना कंट्रोल के लिए मांगी
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!