मध्य प्रदेश में होली की छुट्टी बदलने की मांग, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 फरवरी 2026
: भारतीय मजदूर संघ का सहयोगी एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव से मांग की गई है कि होली की छुट्टी की तारीख में परिवर्तन किया जाए। सरकार ने 3 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की है जबकि चंद्र ग्रहण होने के कारण 3 मार्च को होली नहीं खेली जाएगी। 

State Employees Demand Revision of Holi Holiday in MP

सामान्य प्रशासन विभाग को दिए गए ज्ञापन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा लिखा गया है कि, राज्य शासन द्वारा घोषित सामान्य अवकाश के तहत दिनांक 3 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है किन्तु ज्योतिषियों की गणना अनुसार समाचार पत्रों में यह प्रकाशित हो रहा है की होलिका दहन 3 मार्च को होगा एवं दिनांक 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा 4 मार्च को शासकीय कर्मचारी शहर में होली खेलने के दौरान अपने कार्यालयों में जाने में असमर्थ होंगे तथा होली का त्योहार भी नहीं मना पायेंगे। 

अतः संघ का अनुरोध है की होलिका दहन हेतु 3 मार्च को घोषित अवकाश को परिवर्तित कर 4 मार्च 2026 किया जाए ताकि समस्त कर्मचारी जगत होली जैसे त्योहार को अपने परिवार के साथ मना सके एवं शासकीय कार्य भी बाधित न हो। रिपोर्ट: जितेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!