भोपाल, 26 फरवरी 2026 : भोपाल जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत सोहाया में हबीबगंज एवं सोहाया सेक्टर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के साथ अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, निर्माण कार्य, 15वां वित्त , 5वां वित्त, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, अटल पंचायत भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Show-Cause Notices Issued to Sarpanch, Secretary and Officials in Berasia
जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत बरखेड़ा याकूब में मनरेगा अंतर्गत E-KYC, टाइमली पेमेंट आदि कार्यों को पूर्ण न किए जाने एवं लापरवाही करने वाले सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत हबीबगंज में मनरेगा अंतर्गत कार्यों को पूर्ण न किए जाने को लेकर सरपंच, सचिव और उपयंत्री को SCN जारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिया हस्नाबाद में मनरेगा अंतर्गत E-KYC, लेबर बजट, टाइमली पेमेंट आदि कार्यों को पूर्ण न किए जाने एवं लापरवाही करने वाले सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को SCN जारी करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पंचायत बैरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदीपुरा में मनरेगा अंतर्गत E-KYC, लेबर बजट, टाइमली पेमेंट आदि कार्यों को पूर्ण न किए जाने एवं लापरवाही करने वाले सचिव और ग्राम रोजगार सहायक को SCN जारी करने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों को 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
समाचार क्रमांक/172/076 / विजय/अरुण शर्मा

.webp)