3 प्रमुख सचिव, 7 कलेक्टर, 2 कमिश्नर समेत 30 अफसरों को हाईकोर्ट का नोटिस जारी - GWALIOR HC NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। सडक़ पर आवारा पशु, जानवरों का आतंक सिर्फ ग्वलियर शहर की परेशानी नहीं है, बल्कि अंचल के सभी शहरों में यह आफत बने हुए हैं। अकेले ग्वालियर में एक साल में 13000 लोगों को सडक़ पर आवारा कुत्तों ने काटा है। इसके साथ ही सडक़ पर घूमते आवारा सांड़ और गाय की टक्कर से भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

सडक़ों पर इस तरह के हादसे आम बात है। सडक़ पर आवारा पशुओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने 9 जिलों के 30 अफसरों को नोटिस जारी किया है। जिनमें 7 कलेक्टर, 2 नगर निगम आयुक्त हैं। इसके अलावा प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय मध्यप्रदेश, प्रमुख सचिव कृषि मंत्रालय एवं प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने सडक़ पर आवारा पशुओं के फोटो देखने के बाद इस स्थिति को बहुत गंभीर माना है। साथ ही नोटिस जारी कर अफसरों से जवाब मांगा है।

हाई कोर्ट ने इस मामले में ग्वालियर, मुरैना, भिंड़, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा तथा दतिया जिले के कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त तथा नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत के सीईओ को नोटिस जारी किया है। संबंधित जिलों के अफसरों को चार सप्ताह में हाई कोर्ट में जवाब पेश करना होगा। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका दायर करने से पहले सूचना के अधिकार के तहत तमाम आंकड़े भी जुटाए हैं। जिसको न्यायालय में पेश किया गया है। जिसमें बताया गया है कि किस तरह एक साल में 13 हजार लोगों को सडक़ पर घूम रहे आवारा कुत्तों ने काटकर अपना शिकार बनाया है।

यह तो वह हैं जिनको काटा गया है। जो कुत्तों के पीछे दौडऩे पर भागते या गाड़ी भगाते समय गिरकर घायल हुए हैं उनकी तो संख्या भी नहीं है। इसी तरह आवारा सांड़ की टक्कर से कितने लोग घायल हुए हैं यह भी किसी से छुपा नहीं है।

याचिकाकर्ता ने बताया-कहां कितने लोग हुए हादसे का शिकार

24 जुलाई 2021 को भिंड़ की लावन की पुलिया गांव के पास कैलाशी देवी के ऊपर सांड ने हमला किया। जिसमें वह घायल हुई और 24 घंटे बाद मौत हो गई।
वर्ष 2017 में गोला का मंदिर निवासी जगदीश कुशवाह की पत्नी पर गाय ने हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद उनकी मौत हो गई।
4 मई 2017 को गरगज कालोनी ग्वालियर निवासी आटो पार्ट्स व्यापारी संदीप गुप्ता की 16 वर्षीय बेटी को कोचिंग से लौटते समय रामबाग कॉलोनी के पास सांड ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
6 मई 2017 को किलागेट निवासी श्याम बाबू गर्ग के पंद्रह वर्षीय पुत्र सारांश गर्ग एवं उसकी बहन सेलू कोचिंग जाते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों भाई बहन पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हुए थे।
7 मार्च 2017 को दाना ओली लश्कर निवासी 50 वर्षीय राधा देवी गोयल एवं 65 वर्षीय हरिओम चौरसिया पर सांडों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

24 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

कर्मचारियों का प्रमोशन- अजाक्स और सपाक्स के साथ दूसरे दौर की बैठक भी बेनतीजा
मध्य प्रदेश मानसून- बंगाल के काले बादल हो रहे हैं, मूसलाधार बारिश होगी
MP ELECTION NEWS- मध्यप्रदेश नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव- सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा आयोग
SCHOOL EDUCATION NEWS- भारत के सभी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम की रूपरेखा हेतु राष्ट्रीय संचालन समिति
MP NEWS- SDM चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, साथी गिरफ्तार
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती घोटाला- चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के आदेश
MP NEWS- मप्र के सचिवालय में खुलेआम रिश्वत खोरी, ऊर्जा विभाग के अधिकारी गिरफ्तार
EASY VASTU TIPS- वास्तु दोष का निवारण मात्र ₹5 के नमक से
BHOPAL NEWS- लोकायुक्त को देखते ही रिश्वत की रकम ठेले पर रखकर भागा कर्मचारी

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- ध्रुव तारा की दिशा क्यों नहीं बदलती, हमेशा उत्तर में ही क्यों दिखता है
GK in Hindi- iPhone के विज्ञापन में हमेशा 9:41 टाइम क्यों दिखाते हैं
GK in Hindi- किचन में सिर्फ डिनर सेट क्यों होता है, लंच सेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
GK in Hindi- शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, कोई वैज्ञानिक कारण है या बस परंपरा
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!