भोपाल में इल्लीगल गैंग के सरगना को शादी के मंडप से उठा ले गई पुलिस, पुजारी को किडनैप किया था

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 मार्च 2026
: कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर को तनाव और मंदिर के एक युवा पुजारी को मौत के खतरे से बचा लिया। पुलिस ने इल्लीगल गैंग किस सरगना को उसकी शादी के मंडप से उठाया। उसने शादी में खर्च करने के लिए एक पुजारी का किडनैप किया और फिरौती में 8 लख रुपए मांगे थे। 

Bhopal: Criminal Gang Kidnaps Pujari to Fund Gang Leader’s Wedding

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के अनुसार 26 वर्षीय पुजारी लालघाटी क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी, बाजपेयी नगर की मल्टी में रहता है। उसके खिलाफ पहले से करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह गांधीनगर में हुई एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। आकाश को इल्लीगल गैंग का सरगना कहा जाता है।

पुलिस के मुताबिक आकाश एक आपराधिक गिरोह चलाता है, जिसका नाम “इल्लीगल” है। गिरोह में करीब 15 से अधिक युवक और एक युवती शामिल बताए जा रहे हैं। आरोपी की शादी 12 मार्च को होनी थी। शादी के खर्च के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची।

मकान मालिक ने बताया था, उसका किराएदार मालदार है

पुलिस जांच में सामने आया है कि फरियादी पुजारी, आरोपी आकाश उपाध्याय का किराएदार था। उसने आकाश उर्फ भूरा हड्डी को बताया कि उसका किराएदार पुजारी है। उसका रहन-सहन ठीक-ठाक है। उसे धमकाकर पैसे ऐंठे जा सकते हैं। वह बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताएगा। इसके बाद आरोपियों ने साजिश के तहत गिरोह की एक युवती (जो तौफीक उर्फ शूटर की गर्लफ्रेंड है) को सोमवार रात पुजारी के घर भेजा गया। युवती ने दरवाजा खटखटाया। गेट खुलते ही वह घर के अंदर घुस गई। घर में घुसते ही युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

पुजारी को मुस्लिम लड़की के रेप केस में फंसाने की साजिश

इसके बाद कुछ ही देर में 10 से 15 युवक भी कमरे में घुस आए। सभी ने पुजारी पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया। उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पुजारी को जबरन एक गाड़ी में बैठाया। मल्टी में रहने वाले तौफीक उर्फ शूटर के कमरे में ले जाकर जमकर पीटा। पुलिस के हवाले करने की धमकी दी। भोपाल जैसे शहर में एक युवा पुजारी, मुस्लिम लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा है। यह अपने आप में एक सनसनीखेज मामला बन जाता।

8 लाख की फिरौती मांगी

मारपीट से डरे पुजारी ने आरोपियों से उसे छोड़ने की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ने के बदले 8 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित ने आरोपियों के मोबाइल से अपने भाई को फोन कर पैसे देने की बात कही। भाई ने तुरंत इतनी बड़ी रकम का इंतजाम करने में असमर्थता जताई। इसके बाद आरोपियों ने तत्काल 50 हजार रुपए देने को कहा। पीड़ित के भाई ने आरोपी आकाश उपाध्याय के खाते में ऑनलाइन 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पुजारी के घर में घुसते ही मारपीट की। युवती ने भी उस पर आरोप लगाते हुए झूमाझटकी की। घटनाक्रम का वीडियो भी मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया था। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पुजारी को ब्लैकमेल कर रहे थे। हालांकि जिस मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया गया और कॉल की गई, उसे पुलिस अभी तक जब्त नहीं किया है।

इल्लीगल गैंग में 50 सदस्य, सबकी गर्दन पर टैटू

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह 2018 से एक्टिव है। गैंग में मल्टी बाजपेयी नगर के 50 से ज्यादा लड़के शामिल हैं। उनमें से हर एक ने पहचान बनाने के लिए अपनी गर्दन पर 'इल्लीगल गैंग' का टैटू बनवाया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लंबे समय से अपराधी हैं। वे मल्टी बाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स के रहने वाले हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!