BHOPAL NEWS- लोकायुक्त को देखते ही रिश्वत की रकम ठेले पर रखकर भागा कर्मचारी

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया मंडीदीप में नगर पालिका परिषद के 3 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 2 कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से रिश्वत की वसूली कर रहे थे। तीसरे ने उनकी अनुपस्थिति में रिश्वत की रकम प्राप्त की थी। लोकायुक्त की टीम को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। भागते हुए रिश्वत की रकम सब्जी के ठेले पर रखकर चला गया। 

लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि फरियादी रामाराव गणेसे ने इसी महीने 20 तरीख को आवेदन दिया था। प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी क़िस्त के पैसे आने पर हितग्राहियों से कर्मचारी करतार सिंह और परमानंद विश्कर्मा द्वारा रिश्वत की मांग की। बुधवार 22 सितंबर 2021 को जब कार्रवाई की गई तो करतार सिंह सीएमओ की गाड़ी की नाम प्लेट लगवाने चले गए। वे नहीं मिले, परमानंद मिला उसने हितग्राही से कहा राजा मीना नाम का एक कर्मचारी है, उसके हाथ मे पैसे दे दो। 

जांच टीम ने बताया कि आवेदक ने राजा मीना को 8 हजार रुपये दिए लेकिन लोकायुक्त की भनक लगते पैसे लेकर भाग गया। बाद में आगे एक ठेले पर राशि रख गया। राशि बरामद कर ली गई है। अभी तक कार्रवाई में दो आरोपी थे। अब ये तीसरा आरोपी बन गया है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई। 

23 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ब्यूरोक्रेसी पर तंज कसा
MP NEWS- मध्यप्रदेश में बिजली के पूरे ढांचे को बदलने का फैसला: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
MPPEB NEWS- में परीक्षा नियंत्रक प्रतिनियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी
MP BOARD BLUE PRINT- 9वीं-12वीं के लिए ब्लू प्रिंट एवं अंक तालिका जारी, यहां पढ़िए
CORONA 3rd WAVE NEWS- भारत में कोरोना वायरस खत्म, तीसरी लहर नहीं आएगी, एम्स के डायरेक्टर का दावा
LEARN ENGLISH in Hindi- ढक्कन खोल दो और नल खोल दो में खोल दो के लिए कौन सा अंग्रेजी शब्द यूज होगा
MP NEWS- सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पॉलिसी का उल्लंघन हुआ: एडवोकेट अमित चतुर्वेदी
MP NEWS- क्या चाहती हैं उमा भारती, क्यों खलबली मचा रहीं हैं
MP NEWS- शिक्षक प्रशिक्षण और DElEd कॉलेज खोलने के आदेश
Khula Khat- CM Sir, बीएमसी सागर ने सरकारी कॉलेज का डिप्लोमा अमान्य कर दिया, न्याय दिलवाइए
चयनित शिक्षक और MPPSC आरक्षण विवाद का हल निकालने सीएम शिवराज सिंह दिल्ली में

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- iPhone के विज्ञापन में हमेशा 9:41 टाइम क्यों दिखाते हैं
GK in Hindi- किचन में सिर्फ डिनर सेट क्यों होता है, लंच सेट क्यों नहीं होता
GK in Hindi- दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
GK in Hindi- शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, कोई वैज्ञानिक कारण है या बस परंपरा
GK in Hindi- गेहूं की रोटी में हवा कैसे भर जाती है, ज्वार और मक्का की रोटी में क्यों नहीं भरती
GK in Hindi- जब अमेरिका 110V बिजली से जगमगाता है तो भारत में 220V बिजली सप्लाई क्यों की जाती है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!